सब्सक्राइब करें

दिल्ली वाले ध्यान दें... ऐसे आप सीधा सीएम रेखा गुप्ता से कर सकते हैं शिकायत

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Feb 2026 10:46 AM IST
सार

Delhi CM Jansunwai Portal Detail: अगर आप दिल्लीवासी हैं और किसी मामले की शिकायत सीधा मुख्यमंत्री से करना चाहते हैं तो यहां हम आपको पूरा तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
Delhi CM Jansunwai Portal detail how can i complaint direct to delhi CM rekha gupta
सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें? - फोटो : अमर उजाला
Delhi CM Rekha Gupta Complaint Portal: दिल्ली में नागरिकों के लिए अब अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाना और उनका समाधान पाना पहले से कहीं आसान हो गया है। ये पहल ऐसे समय में आई है जब लोग अक्सर प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करते थे। 


दरअसल, आज के समय में हर नागरिक चाहता है कि उसकी शिकायत को सही समय पर सुना जाए और उसका समाधान पारदर्शी तरीके से हो। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने डिजिटल माध्यम के साथ एक ऐसा मंच तैयार किया है, जो हर उम्र और तकनीकी स्तर के नागरिकों के लिए सरल और सहज हो। 

अब दिल्लीवासी अपने क्षेत्र, विभाग या समस्या से जुड़े मामलों को बिना किसी बाधा के सीधे प्रशासन तक भेज सकते हैं और अपने अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। यहांइस लेख में इसके बारे में आपको हर जानकारी दी जा रही है।
 
Trending Videos
Delhi CM Jansunwai Portal detail how can i complaint direct to delhi CM rekha gupta
सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें? - फोटो : पीटीआई
 कब और क्यों लॉन्च किया पोर्टल?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में सीएम जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इसका उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का समाधान तेज़, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। पहले शिकायतें विभागों में ट्रांसफर होती रहती थीं और आवेदक को पता नहीं चलता था कि समाधान कब होगा। इस समस्या को हल करने के लिए यह एकीकृत डिजिटल मंच तैयार किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi CM Jansunwai Portal detail how can i complaint direct to delhi CM rekha gupta
सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें? - फोटो : Adobe Stock
पोर्टल की विशेषताएं

यह पोर्टल दिल्ली सरकार के सभी प्रमुख विभागों जैसे एमसीडी, डीडीए और दिल्ली पुलिस से जुड़ी शिकायतों के लिए एक ही जगह पर काम करता है। शिकायतों, विभाग और क्षेत्र की मैपिंग पहले से ही की गई है। इसके अलावा कॉल सेंटर सपोर्ट, फीडबैक सिस्टम और अपील अथॉरिटी मौजूद हैं। इसका मकसद है कि हर दिल्लीवासी की आवाज़ सुनी जाए और उसका समाधान पारदर्शी तरीके से हो।

 
Delhi CM Jansunwai Portal detail how can i complaint direct to delhi CM rekha gupta
सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें शिकायत
 
  • इसके लिए सबसे पहले तो नागरिक सीधे सीएम जनसुनवाई (https://cmjansunwai.delhi.gov.in/) पर जाएं।
  • शिकायत दर्ज करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म को भरें और संबंधित विकल्प चुनें।
  • अपनी मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिस पर OTP आएगा, वह भरकर आगे बढ़ें।
  • शिकायत के पूरे विवरण को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
  • शिकायत जमा करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर या रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Delhi CM Jansunwai Portal detail how can i complaint direct to delhi CM rekha gupta
सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें? - फोटो : Adobe Stock
एप भी इस्तेमाल कर सकते हैं
 
  • आप चाहें तो शिकायत के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसमें ऑनलाइन फॉर्म भरकर समस्या का विवरण, पहचान और संपर्क नंबर डालें।
  • आखिर में आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा, जिससे अपनी शिकायत ट्रेक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed