सब्सक्राइब करें

Holi 2026: सिर्फ 3000 रुपये में खेल आएंगे ब्रज की होली, यहां जानें यात्रा का बजट प्लान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 22 Feb 2026 10:25 AM IST
सार

Holi Festival Budget Plan: अगर आप ब्रज में होले खेलने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम उसका पूरा बजट प्लान आपको देंगे।

विज्ञापन
braj ki holi 2026 full plan details of braj ki holi best hotel and transport
सिर्फ 3000 रुपये में खेल आएंगे ब्रज की होली - फोटो : अमर उजाला
Full Plan Of Braj Ki Holi in Budget:  अगर आप इस बार ब्रज में होली खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह अनुभव आपके जीवन की सबसे यादगार यात्राओं में से एक हो सकता है। वृंदावन, मथुरा, बरसाना और नंदगांव की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और उत्साह का संगम है। 


लट्ठमार होली से लेकर फूलों की होली और रंगभरनी एकादशी तक, यहां हर दिन अलग अंदाज में जश्न मनाया जाता है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इस दौरान ब्रज पहुंचते हैं, जिससे होटल, यात्रा और खाने-पीने का खर्च सामान्य दिनों से अधिक हो सकता है। 

ऐसे में अगर आप पहले से बजट प्लान कर लें, तो यात्रा न केवल यादगार बल्कि किफायती भी बन सकती है। यहां हम आपको ब्रज होली ट्रिप का पूरा अनुमानित बजट और जरूरी टिप्स दे रहे हैं।
 
Trending Videos
braj ki holi 2026 full plan details of braj ki holi best hotel and transport
ब्रज की होली ट्रिप का पूरा बजट प्लान - फोटो : Adobe stock
 यात्रा खर्च (आने-जाने का)

दिल्ली/NCR से
  • सरकारी बस: ₹200-300
  • प्राइवेट नॉन-एसी बस: ₹300–600
  • ट्रेन स्लीपर से एसी तक: ₹200–1000
  •  कैब (4 लोग शेयर करें): ₹2500–4000 (प्रति व्यक्ति लगभग ₹800–1200)

 
विज्ञापन
विज्ञापन
braj ki holi 2026 full plan details of braj ki holi best hotel and transport
ब्रज की होली ट्रिप का पूरा बजट प्लान - फोटो : Adobe Stock
 होटल या धर्मशाला कैसे बुक करें?

होली के समय रूम रेट 30–50% तक बढ़ जाते हैं।  
  •  बजट होटल: ₹1500–3000
  •  मिड-रेंज होटल: ₹3000–6000
  •  धर्मशाला/आश्रम: ₹500–1000

 बरसाना और नंदगांव में रूम जल्दी फुल हो जाते हैं, इसलिए एडवांस बुकिंग जरूरी है। जाने से पहले बुकिंग करा लें।

 
braj ki holi 2026 full plan details of braj ki holi best hotel and transport
ब्रज की होली ट्रिप का पूरा बजट प्लान - फोटो : amar ujala
  लोकल ट्रांसपोर्ट में कितने रुपये लगेंगे?
 
  •  ई-रिक्शा: ₹20–50 प्रति सवारी (शेयरिंग)
  •  ऑटो रिजर्व: ₹300–800 प्रतिदिन
  •  एक दिन के लिए कैब: ₹1500–2500

होली के दिन कई रास्ते बंद रहते हैं, इसलिए पैदल चलने के लिए तैयार रहें। ऐसे में फुटवियर ऐसे पहनकर जाएं जो आरामदायक हों।

 
विज्ञापन
braj ki holi 2026 full plan details of braj ki holi best hotel and transport
ब्रज की होली ट्रिप का पूरा बजट प्लान - फोटो : Adobe stock
खाने-पीने में कितने रुपये खर्च होंगे?
 
  • लोकल ढाबा/रेस्टोरेंट: ₹200–400 प्रति मील
  • अच्छे रेस्टोरेंट में: ₹500–800 प्रति मील

ऐसे में आपको 2 दिन का कुल खर्च: ₹500–1000 प्रतिदिन आएगा।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed