{"_id":"699beaef738ae9b8e90543f4","slug":"sir-new-voter-list-came-out-1-crore70-lakh-voters-reduced-in-list-how-to-check-name-in-new-voter-list-2026-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SIR Final List: नौ राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में 1.70 करोड़ मतदाता घटे, चेक करें कहीं आपका नाम तो नहीं कटा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
SIR Final List: नौ राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में 1.70 करोड़ मतदाता घटे, चेक करें कहीं आपका नाम तो नहीं कटा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:59 AM IST
सार
Check Voter List Online After SIR: 9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या मिलाकर 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा घट गई है। ऐसे में आपको एक बार अपना नाम अवश्य चेक कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
SIR की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
- फोटो : अमर उजाला
How To Check Name In SIR Final Voter List: चुनाव आयोग द्वारा देशभर में मतदाता सूची को सटीक और अपडेट रखने के लिए चलाया जा रहा विशेष पुनरीक्षण अभियान (Special Summary Revision - SIR) लगातार जारी है। ये प्रक्रिया मतदाता नामावली की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। इसका मुख्य कारण मृत, स्थानांतरित या अन्य कारणों से अनुपयुक्त नाम हटाना है।
Trending Videos
SIR की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले जानें कि कौन-कौन से नौ राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में घटे मतदाता?
मतदान अधिकारीयों के आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में SIR शुरू होने से पहले लगभग 21.45 करोड़ मतदाता थे, जो अंतिम मतदाता सूची में घटकर लगभग 19.75 करोड़ रह गए। कुल मिलाकर 1.70 करोड़ से अधिक मतदाता घट गए।
मतदान अधिकारीयों के आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में SIR शुरू होने से पहले लगभग 21.45 करोड़ मतदाता थे, जो अंतिम मतदाता सूची में घटकर लगभग 19.75 करोड़ रह गए। कुल मिलाकर 1.70 करोड़ से अधिक मतदाता घट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
SIR की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
- फोटो : Freepik
आपको बता दें कि इस फाइनल लिस्ट में सामने आया है कि नामों की सबसे ज्यादा कटौती गुजरात में हुई, जहां कुल 68 लाख से अधिक नाम हटाए गए, जिससे मतदाता संख्या में करीब 13.40% की कमी आई। वहीं मध्य प्रदेश में भी अब संख्या 5.74 करोड़ से घटकर 5.39 करोड़ हो गई।
SIR की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों कटे इतने ज्यादा नाम?
- मतदाता सूची से नाम हटाने के पीछे मुख्य कारण हैं - मृतक मतदाता, स्थायी रूप से दूसरी जगह स्थानांतरण, एक से अधिक जगह पंजीकरण, या पात्रता से जुड़े अन्य मुद्दे।
- आपतो बता दें कि चुनाव आयोग की ये प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि मतदाता सूची वास्तविक और अपडेटेड रहे ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो।
विज्ञापन
SIR की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
- फोटो : अमर उजाला
अपना नाम कैसे चेक करें?
- मतदाता अपना नाम चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए EPIC नंबर, मोबाइल नंबर या नाम और जन्मतिथि का उपयोग किया जा सकता है।
- यदि ऑनलाइन चेकिंग में समस्या हो तो अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें या नजदीकी चुनाव कार्यालय जाकर जानकारी प्राप्त करें।