फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रिज में पानी की बोतल ठंडी नहीं हो रही? कूलिंग कम होने के पीछे हो सकते हैं ये 4 कारण

Fri, 11 Sep 2026 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 11 Sep 2026 04:31 PM IST
सार

अगर फ्रिज में रखी पानी की बोतल अच्छे से ठंडी नहीं हो रही है, तो इसकी वजह सिर्फ मौसम या फ्रिज की उम्र नहीं हो सकती। बल्कि, कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Water Bottle Not Getting Cold in the Refrigerator These 5 Reasons May Be Reducing Cooling
फ्रिज में पानी की बोतल ठंडी न होने का क्या हो सकता है कारण? - फोटो : Amar Ujala AI

गर्मी हो या बरसात, घर में फ्रिज का इस्तेमाल लगातार होता है। ऐसे में अगर फ्रिज में रखी पानी की बोतल भी ठीक से ठंडी न हो, तो लोग परेशान हो जाते हैं। 



यही नहीं, कई लोग तो समझ लेते हैं कि उनका फ्रिज खराब हो गया है या फिर फ्रिज की गैस खत्म हो गई है या हो रही है, लेकिन हर बार कम कूलिंग की वजह गैस की समस्या नहीं होती। इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं फ्रिज में पानी की बोतल कम ठंडी होने के क्या कारण हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Water Bottle Not Getting Cold in the Refrigerator These 5 Reasons May Be Reducing Cooling
फ्रिज में पानी की बोतल ठंडी न होने का क्या हो सकता है कारण? - फोटो : एआई जनरेटेड

फ्रिज में रखी पानी की बोतल कम ठंडी होने के क्या कारण हो सकते हैं?

नंबर 1

  • फ्रिज के टेंपरेचर की सेटिंग सही नहीं होने की वजह से भी कूलिंग कम हो सकती है
  • इसलिए सबसे पहले फ्रिज का तापमान चेक करें
  • अगर तापमान बहुत ज्यादा सेट है, तो अंदर रखी चीजें अच्छी तरह से ठंडी नहीं होंगी
  • अलग-अलग मौसम और फ्रिज के मॉडल के हिसाब से सेटिंग में बदलाव की जरूरत हो सकती है
Water Bottle Not Getting Cold in the Refrigerator These 5 Reasons May Be Reducing Cooling
फ्रिज में पानी की बोतल ठंडी न होने का क्या हो सकता है कारण? - फोटो : AdobeStock

नंबर 2

  • अगर फ्रिज बहुत ज्यादा भर दिया है यानी जरूरत से ज्यादा, तो ठंडी हवा का प्रवाह प्रभावित हो सकता है
  • इससे कुछ हिस्सों में रखी चीजें जल्दी ठंडी नहीं होतीं
  • बोतल को एयर वेंट के बिल्कुल सामने रखने के बजाय ऐसी जगह रखें, जहां ठंडी हवा आसानी से घूम सके
  • साथ ही फ्रिज को पूरा भरने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
Water Bottle Not Getting Cold in the Refrigerator These 5 Reasons May Be Reducing Cooling
फ्रिज में पानी की बोतल ठंडी न होने का क्या हो सकता है कारण? - फोटो : AI Generated

नंबर 3

  • दरवाजे की रबर ढीली या खराब हो गई है, तो भी कूलिंग पर असर पड़ सकता है
  • फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर सील बाहर की गर्म हवा को अंदर आने से रोकती है
  • अगर ये ढीली हो जाए, फट जाए आदि, तो फ्रिज की कूलिंग कम हो सकती है
  • इसलिए इसको चेक करवा लें
विज्ञापन
Water Bottle Not Getting Cold in the Refrigerator These 5 Reasons May Be Reducing Cooling
फ्रिज में पानी की बोतल ठंडी न होने का क्या हो सकता है कारण? - फोटो : AdobeStock

नंबर 4

  • फ्रिज के कंडेंसर कॉइल पर धूल और गंदगी जम गई है, तो फ्रिज की गर्मी बाहर निकालने की क्षमता पर असर पड़ सकता है
  • इसका असर समय के साथ कूलिंग पर पड़ सकता है
  • इसलिए इस कंडेंसर कॉइल को साफ करें या टेक्नीशियन से करवाएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed