अचानक बीमारी या दुर्घटना के समय अस्पताल में भर्ती होने पर लोग अपने हेल्थ इंश्योरेंस के सहारे निश्चिंत होना चाहते हैं कि सारा खर्च बीमा कंपनी उठा लेगी। मगर कई बार अस्पताल के बेड पर इलाज चल रहा होता है और अचानक बीमा कंपनी की तरफ से कैशलेस क्लेम खारिज या रिजेक्ट होने का संदेश आ जाता है।
{"_id":"6af17d3bf26a76124c0c8f99","slug":"what-should-be-the-next-step-if-cashless-health-insurance-claim-is-rejected-understand-here-2026-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेल्थ इंश्योरेंस में कैशलेस क्लेम रिजेक्ट हो गया तो अगला कदम क्या होना चाहिए? यहां समझें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
हेल्थ इंश्योरेंस में कैशलेस क्लेम रिजेक्ट हो गया तो अगला कदम क्या होना चाहिए? यहां समझें
Mon, 09 Nov 2026 01:28 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 09 Nov 2026 01:28 PM IST
सार
- Health Insurance Cashless Claim Rejected: कैशलेस क्लेम खारिज होने पर सबसे पहले अस्पताल के डेस्क से लिखित कारण मांगें और कंपनी से संपर्क करें।
- डॉक्टर के जरिए सही मेडिकल दस्तावेज भेजकर बीमा कंपनी से फैसले पर दोबारा विचार करने का अनुरोध करें।
विज्ञापन
आधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट
- फोटो : AI
Trending Videos
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
- फोटो : Adobe Stock
अस्पताल के डेस्क से संपर्क करें?
- अचानक कैशलेस क्लेम खारिज होने पर सबसे पहले अस्पताल के बीमा हेल्पडेस्क या टीपीए अधिकारी के पास जाएं।
- अधिकारी से संपर्क करके स्पष्ट रूप से समझें कि क्लेम क्यों रिजेक्ट हुआ है और उसका ठोस कारण लिखित दस्तावेज या ईमेल पर लें।
- अगर क्लेम खारिज होने में आपकी कोई स्पष्ट गलती या भूल हुई है, तो बीमा मिलना मुश्किल हो सकता है।
- अगर क्लेम कंपनी की गलती या लापरवाही से रिजेक्ट हुआ है और संतोषजनक जवाब न मिले, तो दोबारा क्लेम मांगने का प्रयास करें।
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
- फोटो : Adobe Stock
बीमा कंपनी से बात करें?
- अस्पताल से कारण जानने के बाद तुरंत अपनी बीमा कंपनी के कस्टमर केयर या ग्रीवांस अधिकारी से फोन पर संपर्क करें।
- अपने इलाज कर रहे डॉक्टर की मदद लें और बीमारी से जुड़े सभी जरूरी मेडिकल दस्तावेज, पर्चे और रिपोर्ट बीमा कंपनी के पास दोबारा भेजकर क्लेम मंजूर करने का अनुरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिमबर्समेंट का विकल्प चुनें?
- फोटो : Adobe Stock
रिमबर्समेंट का विकल्प चुनें?
- अगर कई कोशिशों के बावजूद बीमा कंपनी कैशलेस सुविधा तुरंत मंजूर नहीं करती है, तो इलाज रुकने न दें।
- अस्पताल का पूरा बिल अपनी जेब से चुकाकर डिस्चार्ज ले लें और सभी असली मेडिकल बिल, डॉक्टर के पर्चे व रिपोर्ट संभालकर बाद में कंपनी से रिमबर्समेंट के लिए नया क्लेम दाखिल करें।
विज्ञापन
बीमा लोकपाल से शिकायत?
- फोटो : Adobe Stock
बीमा लोकपाल से शिकायत?
- अगर बीमा कंपनी ने बिना किसी ठोस वजह के आपका वैध क्लेम गलत तरीके से खारिज कर दिया है, तो आप चुप न बैठें।
- कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करें।
- उसके बाद भी समाधान न मिलने पर आप बीमा लोकपाल या उपभोक्ता अदालत में इसकी आधिकारिक और कानूनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।