फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुकिंग के बाद भी नहीं मिला एलपीजी सिलेंडर? जानें इण्डेन, एचपी और भारत गैस के शिकायत नंबर

Sun, 30 Aug 2026 04:03 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 30 Aug 2026 04:03 PM IST
सार

Gas Cylinder Not Delivered Help: कई बार ऐसा होता है कि लोग अपना LPG गैस बुक करत हैं, और सिलिंडर की डिलीवरी समय पर नहीं हो पाती है। बता दें कि आप भले की इण्डेन, एचपी या भारत कंपनी का गैस सिलिंडर इस्तेमाल करते हों अगर आपकी डिलिवरी नहीं हो पाई है तो आप इसकी शिकायत खबर में बताए गए तरीकों से कर सकते हैं।

विज्ञापन
Where to Complain If LPG Cylinder Is Not Delivered After Booking in hindi
एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी शिकायत - फोटो : AI

LPG Cylinder Delivery Complaint: रसोई गैस हर घर की सबसे प्राथमिक जरूरतों में से एक है। अक्सर कई बार गैस सिलेंडर की सफलतापूर्वक बुकिंग करने और बैंक खाते से पैसे कट जाने के बाद भी दिनों-दिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचता है। ऐसी स्थिति में आम उपभोक्ता काफी परेशान हो जाते हैं कि वे अपनी शिकायत कहां दर्ज कराएं। गैस एजेंसियों की मनमानी या डिलीवरी बॉय की लापरवाही के खिलाफ उपभोक्ता मंच से लेकर संबंधित कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर तक शिकायत दर्ज कराने के कई आसान और प्रभावी रास्ते मौजूद हैं।



अगर आपको भी बुकिंग के बाद समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है, तो आप इन माध्यमों का सहारा लेकर तुरंत कार्रवाई करवा सकते हैं। आइए इस लेख में इण्डेन, एचपी और भारत गैस तीनों से जुड़ी डिलीवरी समस्या के बारे में जानते हैं।

Where to Complain If LPG Cylinder Is Not Delivered After Booking in hindi
गैस कंपनियों के आधिकारिक हेल्पलाइन और टोल-फ्री नंबर पर करें शिकायत - फोटो : संवाद

गैस कंपनियों के आधिकारिक हेल्पलाइन और टोल-फ्री नंबर पर करें शिकायत

  • अगर डिलीवरी नहीं पहुंचती है तो तुरंत अपनी संबंधित गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें। 
  • भारत गैस: 1800-22-4344 या 7715012345 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
  • इण्डेन गैस: 1800-2333-555 या 7718955555 पर कॉल करें।
  • एचपी गैस: 1800-2333-555 या 9493602222 पर संपर्क करें।
  • ये नंबर 24x7 सक्रिय रहते हैं और यहां आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। कॉल समाप्त होने पर कस्टमर एग्जीक्यूटिव से अपनी शिकायत का टिकट/रेफरेंस नंबर जरूर प्राप्त करें।

आजकल कंपनियां व्हाट्सएप पर भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा देती हैं, जहां बुकिंग नंबर और कंज्यूमर आईडी डालकर शिकायत सबमिट की जा सकती है।

Where to Complain If LPG Cylinder Is Not Delivered After Booking in hindi
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

पोर्टल और एप्स के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने का तरीका

  • भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल mylpg.in पर जाएं और अपनी गैस कंपनी चुनकर 'कंप्लेंट' सेक्शन में जाकर समस्या दर्ज करें।
  • इसके अलावा आप One IndianOil, HP Pay और Hello BPCL एप्स के माध्यम से भी सीधे डिलीवरी स्टेटस ट्रैक और शिकायत सबमिट कर सकते हैं।
  • अगर गैस कंपनी आपकी सुनवाई न करे, तो उपभोक्ता मामले मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1915 या consumerhelpline.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
  • आप संबंधित गैस कंपनी और पेट्रोलियम मंत्रालय को टैग करते हुए एक्स (ट्विटर) पर भी अपनी कंज्यूमर डिटेल्स के साथ शिकायत पोस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Where to Complain If LPG Cylinder Is Not Delivered After Booking in hindi
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
गैस एजेंसी के वितरक और मैनेजर से सीधे संपर्क करें
  • सबसे पहले अपनी संबंधित गैस एजेंसी के ऑफिस जाकर वहां के मैनेजर को कैश मेमो या बुकिंग की पर्ची दिखाकर स्थिति स्पष्ट करें।
  • एजेंसी के कंप्लेंट रजिस्टर में अपनी शिकायत दर्ज कराएं और उसकी एक रिसीविंग कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।
  • अगर डिस्ट्रीब्यूटर आपकी बात को नजरअंदाज करता है, तो कंपनी के एरिया सेल्स ऑफिसर से संपर्क करके वितरक की शिकायत करें।
  • अगर डिलीवरी बॉय एप में 'डेलिवर्ड' दिखा दे और घर तक सिलेंडर न पहुंचे, तो तुरंत एजेंसी से इसकी पुष्टि करें।
विज्ञापन
Where to Complain If LPG Cylinder Is Not Delivered After Booking in hindi
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

डिलीवरी में देरी पर क्या कहता है नियम?

  • सामान्य परिस्थितियों में बुकिंग के 24 से 48 घंटे के भीतर उपभोक्ता के घर तक सिलेंडर पहुंचना आवश्यक होता है।
  • सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार डिलीवरी चार्ज सिलेंडर की कुल कीमत में ही शामिल होता है, अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क न दें।
  • अगर ऑनलाइन पेमेंट के बाद भी डिलीवरी कैंसिल होती है या समय पर नहीं मिलती, तो 7 कार्यदिवसों के भीतर पूरा पैसा वापस मिलने का प्रावधान है।
  • अगर इन नियमों का पालन नहीं होता है तो ऊपर बताए गए जगहों पर आप तुरंत शिकायत कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed