Banking Services Open on Bank Holidays: छुट्टियों के दिन बैंक बंद होने पर पैसों से जुड़ा कोई काम अटक जाना बहुत आम बात है। अक्सर हम किसी लंबी छुट्टी, रविवार या महीने के दूसरे शनिवार को बैंक पहुंच जाते हैं और फिर मायूस होकर लौटना पड़ता है। लेकिन आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग सिर्फ बैंक की चारदीवारी तक सीमित नहीं रह गई है।
बैंक बंद होने के दिन कौन-कौन सी सेवाएं चालू रहती हैं? यहां दूर करें कंफ्यूजन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:02 PM IST
सार
Online Banking on Bank Holidays: बैंक कई तरह की सेवाएं देते हैं, जिनमें से कुछ ऑनलाइन होती हैं तो कुछ के लिए शाखा जाना पड़ता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि बैंक बंद रहने वाले दिन क्या ऑनलाइन काम हो सकता है? या फिर छुट्टियों के दिन कौन-कौन सी सुविधाएं पूरी तरह बंद रहती हैं? आइए आसान शब्दों में इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन