फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार एप से एड्रेस अपडेट के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है? यहां जानें

Mon, 02 Nov 2026 02:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 02 Nov 2026 02:22 PM IST
सार

  • Address Update Documents Aadhaar App: आधार एप से घर का पता बदलने के लिए वोटर आईडी, पासपोर्ट, बैंक पासबुक या यूटिलिटी बिल जैसे वैध दस्तावेज जरूरी हैं।
  • आप रेंट एग्रीमेंट, प्रॉपर्टी टैक्स रसीद या प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा जारी प्रमाण पत्रों को भी पते के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Which Documents Are Needed for Address Update via Aadhaar App? Know Here
आधार ऐप से एड्रेस अपडेट - फोटो : Amar Ujala

How To Change Address in Aadhaar: आज के समय में जब लोग अक्सर अपनी नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होते रहते हैं, तो आधार कार्ड में अपना नया पता अपडेट कराना सबसे जरूरी काम बन जाता है। अगर आप भी अपने घर का पता बदलना चाहते हैं, तो अब आपको बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन पर आधार एप की मदद से यह काम आसानी से कर सकते हैं।



हालांकि, ऑनलाइन पते में संशोधन करने के लिए आपके पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कुछ वैध और ठोस कागजात होना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आधार एप के जरिए पता बदलने के लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।

Trending Videos
Which Documents Are Needed for Address Update via Aadhaar App? Know Here
पहचान और बैंकिंग दस्तावेज कौन से हैं? - फोटो : Adobe Stock

पहचान और बैंकिंग दस्तावेज कौन से हैं?
पहचान और बैंकिंग दस्तावेजों के रूप में नीचे लिखे दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है-

  • वोटर आईडी कार्ड
  • भारतीय पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • फोटो और बैंक स्टैंप वाली पासबुक
  • पोस्ट ऑफिस पासबुक
  • जीवन बीमा पॉलिसी
Which Documents Are Needed for Address Update via Aadhaar App? Know Here
यूटिलिटी बिल और संपत्ति के दस्तावेज? - फोटो : Adobe Stock

यूटिलिटी बिल और संपत्ति के दस्तावेज?
निवास और संपत्ति के सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों को मान्य माना जाता है-

  • तीन महीने से अधिक पुराना न होने वाला बिजली का पोस्टपेड बिल
  • पानी का पोस्टपेड बिल
  • गैस कनेक्शन का बिल
  • टेलीफोन का पोस्टपेड बिल
  • रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट
  • सेल डीड
  • एक साल से पुरानी न होने वाली प्रॉपर्टी टैक्स रसीद
  • यूआईडीएआई फॉर्मेट में जारी प्रमाणित पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Which Documents Are Needed for Address Update via Aadhaar App? Know Here
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि ऊपर दिए गए दस्तावेजों के लिस्ट में से कोई भी एक दस्तावेज से आप आधार में एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
  • जरूरी दस्तावेज तैयार होने के बाद अपने फोन में आधार एप खोलें और एड्रेस अपडेट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने नए पते की सही जानकारी भरें और अपने वैध दस्तावेज की साफ स्कैन कॉपी या फोटो अपलोड करके प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
Which Documents Are Needed for Address Update via Aadhaar App? Know Here
सत्यापन और शुल्क का भुगतान? - फोटो : Adobe Stock

सत्यापन और शुल्क का भुगतान?

  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार 75 रुपये का तय ऑनलाइन शुल्क जमा करना होता है।
  • इसके सफल सत्यापन के कुछ दिनों बाद आपका नया पता आधार कार्ड में सफलतापूर्वक अपडेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed