Atal Pension Yojana: अगर आप भी बचत करते हैं या छोटी-छोटी बचत करके अपने बुढ़ापे के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आप अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं।
{"_id":"6ae471a48f3b38236f0f6c28","slug":"who-is-eligible-for-atal-pension-yojana-ka-lab-kise-milta-hai-aur-kise-nahi-2026-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: क्या आपको हर महीने मिल सकती है 5 हजार रुपये तक पेंशन? यहां जानें अटल पेंशन योजना के बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: क्या आपको हर महीने मिल सकती है 5 हजार रुपये तक पेंशन? यहां जानें अटल पेंशन योजना के बारे में
Fri, 30 Oct 2026 04:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 30 Oct 2026 04:00 PM IST
सार
- Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के जरिए आप बुढ़ापे में हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं
- इस योजना से जुड़ने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस में से कहीं एक जगह जाना होता है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
- आवेदन करने वाला शख्स भारत का नागरिक हो
- उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो
- बैंक खाता हो, जो आधार से लिंक हो
- पहले से इस योजना का लाभ न ले रहा हो
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
हर महीने कितनी पेंशन मिल सकती है
- अटल पेंशन योजना में जो पेंशन प्लान आप चुनते हैं, उस हिसाब से आपको हर महीने पेंशन मिलेगी
- जैसे- इसमें 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान है
- अब जो आप चुनेंगे, वो आपको मिलती है
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
कितना करना होता है निवेश?
- आपको इसमें अपनी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से हर महीने और कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है
- जैसे- अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनते हैं, तो आपको हर महीने 210 रुपये प्रीमियम देना होगा
- इसी तरह 30 साल वाले व्यक्ति को 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान के लिए हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें?
- इसके लिए अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं
- संबंधित अधिकारी से मिलें और केवाईसी करवाएं
- इसके बाद फॉर्म भरा जाता है और बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
- फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है और हर महीने बैंक खाते से प्रीमियम कटने लगता है