फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काउंटर से या ऑनलाइन? कहां तत्काल कंफर्म टिकट मिलने की होती है सबसे ज्यादा संभावना

Fri, 30 Oct 2026 07:14 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 30 Oct 2026 07:14 PM IST
सार

  • How to Book Tatkal Ticket:  भारतीय रेलवे में कंफर्म तत्काल टिकट पाने के लिए लोग कई तरह से तरकीब अपनाते हैं, कुछ लोग काउंटर से टिकट बुक करवाते हैं, तो कुछ ऑनलाइन ही बुक करते हैं।
  • आइए इस लेख में ये समझते हैं कि काउंटर से ऑनलाइन कहां से कंफर्म तत्काल टिकट मिलने की अधिक संभावना होती है।

विज्ञापन
Counter or Online Where Are You More Likely to Get an Urgent Confirmed Train Ticket know in hindi
सड़क पर गिरा 500 का नोट - फोटो : Amar Ujala

Railway Counter Tatkal Ticket: भारतीय रेलवे में सफर करने के लिए जब भी अचानक यात्रा का प्लान बनता है, तो सबसे बड़ी चिंता कंफर्म टिकट मिलने की होती है। ऐसे में यात्रियों के पास दो मुख्य विकल्प होते हैं, पहला रेलवे स्टेशन के काउंटर से टिकट बुक करना और दूसरा घर बैठे ऑनलाइन आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट का इस्तेमाल करना। बहुत से लोगों के मन में यह असमंजस रहता है कि दोनों में से किस माध्यम से तत्काल कंफर्म टिकट मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है।



दरअसल, दोनों ही प्रक्रियाओं के अपने अलग नियम, फायदे और कुछ सीमाएं हैं, जिन्हें समझकर यात्री अपने लिए सही तरीका चुन सकते हैं। आइए बेहद सरल भाषा में जानते हैं कि ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से तत्काल टिकट बुक करने की पूरी प्रक्रिया क्या है और दोनों में मुख्य अंतर क्या है।

Trending Videos
Counter or Online Where Are You More Likely to Get an Urgent Confirmed Train Ticket know in hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन तत्काल बुकिंग प्रक्रिया क्या है?

  • ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी एप पर समय से पहले लॉगिन करके मास्टर लिस्ट तैयार रखनी होती है।
  • बुकिंग शुरू होते ही ओटीपी और पेमेंट प्रक्रिया पूरी करके घर बैठे तेजी से टिकट बुक किया जा सकता है। यह आधुनिक और तेज तरीका है।
Counter or Online Where Are You More Likely to Get an Urgent Confirmed Train Ticket know in hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

काउंटर से टिकट कैसे मिलता है?

  • रेलवे काउंटर से टिकट लेने के लिए यात्रियों को खिड़की खुलने से काफी पहले लंबी लाइन में लगना पड़ता है या फिर टोकन लेना पड़ता है।
  • फॉर्म भरकर ऑपरेटर को देने के बाद कैश या डिजिटल माध्यम से भुगतान करके टिकट प्राप्त किया जाता है, जो पूरी तरह ऑफलाइन प्रक्रिया है। 
  • अगर आपका टोकन नंबर पहले पर है या लाइन में आप सबसे आगे हैं तो आपको टिकट मिलने की संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Counter or Online Where Are You More Likely to Get an Urgent Confirmed Train Ticket know in hindi
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

दोनों में मुख्य अंतर क्या है?

  • ऑनलाइन बुकिंग में तेज इंटरनेट और उंगलियों की रफ्तार सबसे अहम होती है, जिससे टिकट तुरंत मिल सकता है।
  • इसके विपरीत, काउंटर बुकिंग पूरी तरह कतार में आगे होने और वहां मौजूद ऑपरेटर की टाइपिंग स्पीड पर भी निर्भर करती है।
विज्ञापन
Counter or Online Where Are You More Likely to Get an Urgent Confirmed Train Ticket know in hindi
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

किससे मिलने की संभावना अधिक है?

  • किस माध्यम में टिकट बुक करने की अधिक संभावना है ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप दोनों ही परिस्थिति में टिकट बुकिंग के लिए कितना तैयार हैं।
  • अगर आप काउंटर से टिकट के लिए लाइन में हैं, और आप लाइन में सबसे आगे हैं, साथ ही आपके फॉर्म की सारी जानकारी भी सही है, तो इस स्थिति में आपको काउंटर से ही कंफर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक है।
  • वहीं अगर आप ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कर रहे हैं और आपके इंटरनेट की स्पीड सही है, साथ ही आपने मास्टर लिस्ट में नाम सेव कर रखा है तो ऑनलाइन ही तत्काल टिकट मिलने की संभावना अधिक हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed