Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: शायद ही कोई ऐसा हो जो बचत के बारे में या अपने आने वाले कल के बारे में ये न सोचता हो कि आखिर जिस वक्त कमाई का कोई जरिया नहीं होगा, तो पैसों की जरूरतें कहां से पूरी होगी।
{"_id":"6ad5d4a57f7f546e700ba5c4","slug":"who-is-eligible-for-atal-pension-yojana-ka-labhi-kise-milta-hai-aur-kise-nahi-2026-10-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: अटल पेंशन योजना में किन लोगों को मिलती है 5000 रुपये की पेंशन और किन्हें नहीं? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: अटल पेंशन योजना में किन लोगों को मिलती है 5000 रुपये की पेंशन और किन्हें नहीं? यहां जानें
Mon, 19 Oct 2026 01:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:58 PM IST
सार
Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलेगी। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है?
- अटल पेंशन योजना से वे लोग जुड़ सकते हैं जो भारत के नागरिक हैं
- जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है
- जो लोग टैक्स नहीं भरते यानी इस कैटेगरी में नहीं आते
- साथ ही जिन लोगों के पास बैंक में खाता या पोस्ट ऑफिस में खाता है
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कितनी मिलती है पेंशन?
- अटल पेंशन योजना में जो पेंशन प्लान आप चुनते हैं, वो पेंशन आपको 60 साल की उम्र के बाद देने का प्रावधान है
- इसमें 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के पेंशन प्लान हैं
- योजना से जुड़ते समय आपको पेंशन प्लान चुनना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में कितना करना होता है निवेश?
- अटल पेंशन योजना में आपको हर महीने निवेश करना होता है और कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है
- निवेश को समझें तो ये पेंशन प्लान और आपकी उम्र के हिसाब से आपको करना होता है यानी इस हिसाब से आपका प्रीमियम होता है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- अब समझते हैं कैसे, अगर आपकी उम्र 18 साल है और आपने 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुना है तो फिर आपको हर महीने 210 रुपये प्रीमियम देना होता है
- इसी तरह अगर 30 साल का व्यक्ति 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
- आप अपनी पसंद से कोई भी पेंशन प्लान चुन सकते हैं