फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप जानते हैं?: शादी या पार्टी के बाद घर लौटे तो अगले दिन ये 4 काम पहले जरूर कर लें, तीसरा वाला तो सबसे जरूरी

Mon, 19 Oct 2026 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Oct 2026 04:10 PM IST
सार

शादी या पार्टी से देर रात घर लौटने के बाद थकान, नींद की कमी और घर में बिखरा सामान अगले दिन की परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए अगली सुबह कुछ जरूरी काम निपटाकर आप अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ दिनचर्या भी आसानी से पटरी पर ला सकते हैं।

विज्ञापन
6 Things to Do the Day After a Wedding or Party se wapas aane ke baad kya kaam karein
शादी के बाद घर लौटते ही क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI

शादी का जश्न हो, दोस्तों की पार्टी या परिवार में कोई बड़ा समारोह, ऐसे मौके पर देर रात तक जागना और खानपान का रूटीन बिगड़ना आम बात है। घर लौटते-लौटते काफी देर हो जाती है और अगले दिन सुबह उठने पर थकान महसूस हो सकती है।



कई बार घर में बिखरा सामान, गंदे कपड़े और अधूरे काम देखकर समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें। ऐसे में जरूरी है कि आप एक साथ सारे काम निपटाने के बजाय आप अपनी प्राथमिकता के हिसाब से आगे बढ़ें और काम करें। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Trending Videos
6 Things to Do the Day After a Wedding or Party se wapas aane ke baad kya kaam karein
शादी के बाद घर लौटते ही क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

शादी-पार्टी से लौटने के बाद क्या काम करें?

शरीर को दें आराम और पूरी नींद लें

  • पार्टी से लौटने के बाद अगर देर रात तक जागना पड़ा है, तो अगले दिन शरीर को आराम देना जरूरी है
  • नींद पूरी न होने पर थकान, चिड़चिड़ापन और ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है
  • सुबह उठने के लिए खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें
  • हालांकि, अगर काम या दूसरी जिम्मेदारियां हैं, तो अपने समय के हिसाब से आराम करें और नींद का रूटीन अपनाएं
6 Things to Do the Day After a Wedding or Party se wapas aane ke baad kya kaam karein
शादी के बाद घर लौटते ही क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI

पानी पिएं और हल्का नाश्ता करें

  • देर रात तक जागने, डांस करने या सामान्य से ज्यादा नमकीन खाना खाने के बाद प्यास और थकान महसूस हो सकती है
  • इसलिए सुबह पानी पिएं और अपनी प्यास के हिसाब से शरीर में पानी की कमी न होने दें
  • नाश्ते में फल, दलिया, पोहा, दही या घर में मौजूद संतुलित भोजन ले सकते हैं
  • केवल चाय पीकर दिन शुरू करने या भूखे रहने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
6 Things to Do the Day After a Wedding or Party se wapas aane ke baad kya kaam karein
शादी के बाद घर लौटते ही क्या करें? - फोटो : AI Generated

घर में बिखरा सामान समेटें

  • शादी या पार्टी से लौटने के बाद कपड़े, जूते, बैग और दूसरी चीजें अक्सर इधर-उधर पड़ी रह जाती हैं
  • सुबह सबसे पहले इन्हें उनकी जगह पर रख दें
  • इससे घर व्यवस्थित रहेगा और जरूरी सामान ढूंढने में समय बर्बाद नहीं होगा
  • एक साथ पूरा घर साफ करने के बजाय जरूरत और समय के हिसाब से एक-एक करके चीजों को साफ कर सकते हैं
विज्ञापन
6 Things to Do the Day After a Wedding or Party se wapas aane ke baad kya kaam karein
शादी के बाद घर लौटते ही क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

गंदे कपड़े और इस्तेमाल किए गए बर्तन संभालें

  • पार्टी में पहने गए कपड़ों को अलग रखें
  • जिन कपड़ों पर दाग लगे हैं, उन्हें धोने के लिए तैयार करें और गीले कपड़ों को लंबे समय तक बंद बैग में न छोड़ें
  • इस्तेमाल किए गए बर्तनों को भी साफ कर लें। इससे दुर्गंध और गंदगी जमा होने से बचाने में मदद मिलेगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed