फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...: नासा ने अंतरिक्ष से ली धरती की विहंगम तस्वीरें; US-कनाडा-एशिया भी दिखे

Mon, 14 Apr 2025 03:24 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Apr 2025 03:24 AM IST
सार

नासा ने अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की रात की चार अद्भुत तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें भारत की जगमगाती रोशनी खास आकर्षण बनी। इन तस्वीरों में अमेरिका, भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और कनाडा के खूबसूरत नजारे दिखाए गए हैं।

विज्ञापन
nasa international space station earth us canada asia india photos
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गईं मनमोहक तस्वीरें - फोटो : एक्स/अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पृथ्वी की रात के समय ली गई चार विहंगम तस्वीरें रविवार को जारी की। इसमें एक तस्वीर भारत की है जिसमें एक ओर तारों से चमकता आसमान है तो दूसरी ओर बिजली की रोशनी से धरती पर मकड़ी के जाले जैसी खूबसूरत आकृति बनती दिख रही है। अंतरिक्ष से ली गई इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।



अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के खाते से किए गए पोस्ट में लिखा गया है, जब आप ऊपर तारे, नीचे शहर की रोशनी और पृथ्वी के क्षितिज पर छाई वायुमंडलीय चमक देखते हैं। पोस्ट में पहली तस्वीर मध्यपश्चिम अमेरिका, दूसरी भारत, तीसरी दक्षिण पूर्व एशिया और चौथी कनाडा की है। अमेरिकी तस्वीर में बादलों से आच्छादित नजारा दिख रहा है जबकि दक्षिणपूर्व एशिया में तटीय व अंदरुनी के रंग दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह कनाडा की तस्वीर में रात का चमकीला दृश्य है, जिसमें हल्के हरे रंग की ध्रुवीय ज्योति और पृथ्वी की कोमल वक्रता झलकती है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को जमकर साझा किया जा रहा है।

nasa international space station earth us canada asia india photos
अमेरिका - फोटो : एक्स/अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन
मध्य पश्चिम अमेरिका की तस्वीर में बादलों के पैटर्न साफ दिखाई दे रहे हैं।
nasa international space station earth us canada asia india photos
भारत - फोटो : एक्स/अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र
भारत की तस्वीर बनी आकर्षण का केंद्र  
भारत की तस्वीर खासतौर पर लोगों का ध्यान खींच रही है। इसमें देश की घनी आबादी वाले क्षेत्रों की रोशनी साफ नजर आ रही है। बड़े शहरों की जगमगाहट के साथ कुछ कम रोशनी वाले इलाके भी दिख रहे हैं। यह तस्वीर दिखाती है कि भारत में शहरीकरण कितना तेजी से हुआ है।

ये भी पढ़ें: 'बाइडन प्रशासन में हुईं ईसाई विरोधी घटनाओं की जानकारी दें', अमेरिकी विदेश मंत्रालय की कर्मचारियों से अपील
 
विज्ञापन
विज्ञापन
nasa international space station earth us canada asia india photos
दक्षिण पूर्व एशिया - फोटो : एक्स/अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं  
सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा होने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी अद्भुत लिखा तो किसी ने वाह। एक यूजर ने टिप्पणी की- हम एक कमाल की धरती पर रहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सच में शानदार, ये हमारी धरती कितनी खूबसूरत है। 

विज्ञापन
nasa international space station earth us canada asia india photos
कनाडा - फोटो : एक्स/अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

क्या है अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन?  
नासा के अनुसार, आईएसएस पृथ्वी की सतह से करीब 370 से 460 किलोमीटर की ऊंचाई पर परिक्रमा करता है। वहां से वैज्ञानिक अक्सर पृथ्वी की आश्चर्यजनक तस्वीरें साझा करते हैं, जो हमें हमारी ही दुनिया को एक नए नजरिए से देखने का मौका देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed