Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Pakistan Is Preparing Line Of Warships For War With India, Turkey And China Giving Magnum Class Corvette And Missiles
{"_id":"5f965f828ebc3e9b946f54c2","slug":"pakistan-is-preparing-line-of-warships-for-war-with-india-turkey-and-china-giving-magnum-class-corvette-and-missiles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत से युद्ध के लिए जंगी जहाजों का जखीरा तैयार कर रहा पाकिस्तान, इन दो देशों का मिल रहा सहारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत से युद्ध के लिए जंगी जहाजों का जखीरा तैयार कर रहा पाकिस्तान, इन दो देशों का मिल रहा सहारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:04 AM IST
सार
पाकिस्तान को जंगी साजोसामान दे रहा तुर्की, पाक नौसेना के लिए कराची में मैग्नम क्लास की कॉर्वेट कर रहा तैयार
पाकिस्तानी नौसेना की बढ़ रही ताकत, जहाज के ढांचे को पानी में डालने की सेरेमनी में तुर्की के रक्षा मंत्री हुए शामिल
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत से जंग के लिए पाकिस्तानी नौसेना अपनी सामरिक और युद्धक ताकत को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। तुर्की की सरकारी कंपनी पाकिस्तानी नौसेना के लिए कराची में मैग्नम क्लास की कॉर्वेट का निर्माण कर रही है। इस जहाज के ढांचे को पानी में डालने की सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार भी शामिल हुए। इस युद्धपोत को 2023 में पाकिस्तानी नौसेना में शामिल किया जा सकता है।
तुर्की ने मध्यम श्रेणी के मैग्नम क्लास की कॉर्वेट का निर्माण शुरू में अपनी नौसेना के लिए किया था। बाद में पाकिस्तान के साथ हुई डील में इसे कराची में बनाया जा रहा है। मैग्नम क्लास की परियोजना के जरिए बहुउद्देशीय कॉर्वेट और फ्रिगेट बनाए जा रहे हैं।
2 of 5
जहाज (सांकेतिक तस्वीर)
इन मिशन को अंजाम देने में सक्षम
यह युद्धपोत टोही, सर्विलांस, अर्ली वॉर्निंग, एंटी सबमरीन वॉरफेयर जैसे मिशन को अंजाम दे सकता है। इसमें सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी तैनात होती हैं। इस परियोजना के तहत तुर्की पाकिस्तान की नौसेना के लिए चार जिन्ना-श्रेणी के फ्रिगेट भी बना रहा है।
3 of 5
Warship (file pic)
तुर्की और चीन से युद्धपोत खरीद रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तानी नौसेना के पूर्व चीफ एडमिरल जफर महमूद अब्बासी ने कहा था कि हम अगले कुछ वर्षों में चार चीनी फ्रिगेट्स और 2023 से 2025 के बीच में तुर्की में बने हुए मध्यम श्रेणी के कई जहाजों को शामिल करेंगे। वहीं चीन के सहयोग से चल रही हेंगर पनडुब्बी परियोजना जारी रहेगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए पाकिस्तान और चीन के लिए चार-चार पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पनडुब्बी (सांकेतिक तस्वीर)
ताकत बढ़ाने चीन से 8 पनडुब्बी खरीद रहा पाकिस्तान
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाक नौसेना अपनी ताकत बढ़ाने के लिए चीनी डिजाइन पर आधारित टाइप 039 बी युआन क्लास की पनडुब्बी खरीद रही है। डीजल इलेक्ट्रॉनिक चीन की यह पनडुब्बी पाकिस्तान की नौसैनिक ताकत में इजाफा करने में सक्षम है। जिसमें एंटी शिप क्रूज मिसाइल लगी होती है। यह पनडुब्बी एयर इंडिपैंडेंट प्रपल्शन सिस्टम के कारण कम आवाज पैदा करती है।
विज्ञापन
5 of 5
पनडुब्बी (सांकेतिक तस्वीर)
परमाणु हमला करने में सक्षम हैं अगोस्टा क्लास की पनडुब्बियां
पाकिस्तान फ्रांस में बने हुए अगोस्टा-19 भी टाइप की पांच पनडुब्बियों को संचालित करता है। इनमें से तीन-तीन एयर इंडिपेंडेंट पॉवर के साथ अपग्रेड की गई हैं। इन पनडुब्बियों तो आधुनिक लड़ाकू सिस्टम और एएस-39 एक्सोसेट एंटी शिप मिसाइल से लैस किया गया है। इसके अलावा इस क्लास की पनडुब्बियां परमाणु मिसाइल बाबर-3 को लॉन्च करने में सक्षम हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।