{"_id":"698dcc36878971011d06b7db","slug":"cross-border-drug-smuggling-network-crackdown-in-amritsar-two-arrested-with-7-6-kg-heroin-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आई चिट्टे की खेप: बटाला और अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार, दुबई में बैठे हैंडलर के टच में थे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पाकिस्तान से आई चिट्टे की खेप: बटाला और अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार, दुबई में बैठे हैंडलर के टच में थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार
नशा तस्करी के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन और 21 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर शहरी पुलिस ने सीमा पार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ड्रग तस्करी में शामिल दो आरोपियों को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 7.6 किलोग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 21,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है।
Trending Videos
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिबप्रीत सिंह उर्फ साहिब (19) निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला (वर्तमान पता छेहरटा, अमृतसर) और गगनदीप सिंह उर्फ गगन (26) निवासी गुरु नानकपुरा, कोट खालसा, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों का आपराधिक पृष्ठभूमि है और इनके खिलाफ पहले असला एक्ट और लूट से जुड़े मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए दुबई स्थित एक हैंडलर करनदीप सिंह के संपर्क में थे। यह हैंडलर पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप भिजवाने, पिकअप प्वाइंट तय करने और सप्लाई चेन को निर्देशित करने का काम करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त हैंडलर 43 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े एक बड़े एनडीपीएस मामले में भी संदिग्ध है।
उन्होंने बताया कि हेरोइन की एक खेप डेरा बाबा नानक सेक्टर में सीमा पार से गिराई गई थी, जिसे साहिब सिंह ने उठाकर आगे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचना था। खुफिया सूचना के आधार पर योजनाबद्ध ऑपरेशन चलाकर दोनों आरोपियों को काबू किया गया। बरामद हेरोइन और नकदी को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कुछ दिन पहले देहाती पुलिस ने करीब 40 किलो हेरोइन बरामद की थी। जांच एजेंसियां अब इस मामले को भी मौजूदा गिरफ्तारी से जोड़कर देख रही हैं।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जिला देहाती पुलिस ने 43 किलो की खेप बरामद की थी। जिसे भी करनदीप सिंह द्वारा ही मंगवाया गया था। पुलिस ने बताया कि करनदीप सिंह की मां और बहन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। सीमा पार से ड्रोन के जरिए खेप गिराने के एंगल की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।