सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man kill himself by consuming poison in Amritsar he was upset with wife

Punjab: पत्नी को कई बार समझाया, गलत काम छोड़ दे; पति सह नहीं पाया बेवफाई, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Feb 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

पत्नी की बेवफाई पति सह नहीं पाया और उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना पंजाब के अमृतसर की है। 

Man kill himself by consuming poison in Amritsar he was upset with wife
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के शहीद उधम सिंह नगर इलाके में व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान हर्षदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। आरोप है कि हर्षदीप सिंह ने पत्नी और साले से दुखी होकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मंजीत कौर उर्फ रानी और उसके भाई गौरव के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Trending Videos


मृतक के भाई हरमीत सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके भाई हर्षदीप सिंह को उसकी पत्नी मंजीत कौर उर्फ रानी और साले गौरव ने आत्महत्या के लिए उकसाया है। इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनको गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई हर्षदीप सिंह रिकवरी एजेंसी में काम करता था। कुछ साल पहले हर्षदीप सिंह की शादी मंजीत कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद मंजीत कौर और उसका भाई गौरव किसी न किसी बात को लेकर घर पर कलेश करते रहते थे। इस बीच हर्षदीप सिंह को संदेह हुआ कि उनकी पत्नी मंजीत कौर के किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं। हर्षदीप सिंह ने पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास किया। पत्नी को गलत काम छोड़ने की सलाह भी दी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। 

इन बातों को लेकर घर में कलेश इतना बढ़ गया था कि मंजीत और उसका भाई गौरव हर्षदीप के साथ मारपीट तक करते थे। शनिवार को भी इसी बात पर विवाद हुआ। उसके बाद उनके भाई ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed