फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Murder of ex-serviceman wife in TarnTaran Masked intruders CCTV footage

तरनतारन में पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या: घर में घुसे थे नकाबपोश, करंट लगाकर मारा; सीसीटीवी ने खोला राज

Sat, 29 Aug 2026 10:21 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब Published by: Nivedita Updated Sat, 29 Aug 2026 10:21 AM IST
सार

तरनतारन में पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या कर घर से 70 हजार नकद और ढाई तोले सोना लूटने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। सीसीटीवी फुटेज में घर में दाखिल होते और निकलते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Murder of ex-serviceman wife in TarnTaran Masked intruders CCTV footage
मृतका - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

तरनतारन शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव मलिया में गुरुवार को पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या कर 70 हजार रुपये नकद और करीब ढाई तोले सोने के आभूषण लूट लिए गए। मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक लखविंदर सिंह ने बताया कि वह जंडियाला गुरु स्थित एफसीआई गोदाम में सुरक्षा गार्ड है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह ड्यूटी पर चला गया। बेटा रिक्की भी स्कूल गया था। घर में उसकी पत्नी कुलदीप कौर (39) अकेली थी। करीब 11 बजे घरेलू नौकरानी पहुंची तो कमरे में कुलदीप का शव पड़ा था। उसकी बाजू पर करंट लगने का निशान था। परिवार ने पहले इसे हादसा समझा।
विज्ञापन


डीवीआर देखने पर खुला लूट का राज
शाम को परिवार ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें सुबह 10:52 बजे मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवक घर में दाखिल होते और 11:21 बजे निकलते दिखाई दिए। अलमारी की जांच करने पर 70 हजार रुपये और करीब ढाई तोले सोने के गहने गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना सिटी प्रभारी परमजीत सिंह विरदी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कुलदीप के भाई के इंग्लैंड से लौटने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed