फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gang misdeed in Amritsar woman forcibly taken away in car case against two

अमृतसर में सामूहिक दुष्कर्म: युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गए, रात भर कमरे में रखा बंद; दो पर केस

Sat, 29 Aug 2026 09:50 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 29 Aug 2026 09:50 AM IST
सार

युवती 25 अगस्त की शाम करीब आठ बजे अजनाला अपने काम के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी। कार से हरप्रीत सिंह निवासी थोबा बाहर आया और उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। 
 

विज्ञापन
Gang misdeed in Amritsar woman forcibly taken away in car case against two
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के अजनाला थाना क्षेत्र में एक युवती को दो युवक जबरन कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए। वाहन पर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों का नाम हरप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 25 अगस्त की शाम करीब आठ बजे अजनाला अपने काम के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी। कार से हरप्रीत सिंह निवासी थोबा बाहर आया और उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। 
विज्ञापन


कार में उसका साथी अकाशदीप सिंह भी मौजूद था। दोनों उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में हरप्रीत सिंह ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर अकाशदीप सिंह ने उसके हाथ पकड़ लिए और थप्पड़ मारे। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रातभर कमरे में बंद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सुबह आरोपी उसे कार में बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरप्रीत सिंह और अकाशदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों फरार है और पुलिस गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed