Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   heroin smuggled from across border seized in amritsar

अमृतसर में पुलिस का एक्शन: सीमा पार से आई आठ किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद, एक ट्रैकर डिवाइस भी मिला

Mon, 09 Nov 2026 10:50 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Mon, 09 Nov 2026 10:50 AM IST
सार

पुलिस ने एक मामले में 7 किलो 904 ग्राम और दूसरे मामले में 505 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
heroin smuggled from across border seized in amritsar
अमृतसर पुलिस - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 8 किलो 409 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने एक मामले में 7 किलो 904 ग्राम और दूसरे मामले में 505 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक थाना भिंडीसैदा की एसएचओ इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव अवान लखा सिंह क्षेत्र में हेरोइन की बड़ी खेप आने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित इलाके में पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान एक मोटर के पास दो मोटरसाइकिल खड़ी मिलीं। पास ही पराली के गट्ठों में पीले रंग की टेप से सील किया हुआ एक बड़ा पॉलीथिन पैकेट मिला। पुलिस ने पैकेट खोलकर जांच की तो उसमें से सात किलो 904 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा 634 ग्राम पैकिंग सामग्री, दो मोटरसाइकिल, एक सिम कार्ड और एक ट्रैकर डिवाइस भी बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हेरोइन की खेप यहां पर किन लोगों ने छुपाई थी।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में थाना घरिंडा की पुलिस ने गांव खैहरा के खेतों से 505 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार, एडीएस टीम में तैनात कांस्टेबल हरप्रीत सिंह को खेतों में एक संदिग्ध पैकेट मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद एएसआई साहिब सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैकेट कब्जे में लेकर जांच की। इसमें से 505 ग्राम हेरोइन और 75 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed