{"_id":"69df674341e44783620efd6c","slug":"rail-roko-andolan-in-punjab-trains-to-be-halted-for-three-hours-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में रेल रोको आंदोलन: तीन घंटे रोकी जाएंगी ट्रेनें, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में रेल रोको आंदोलन: तीन घंटे रोकी जाएंगी ट्रेनें, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताई वजह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में किसानों ने गेहूं की खरीद में हो रही देरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का एलान किया है। किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से 17 अप्रैल को दोपहर 12 से 3 बजे तक पूरे राज्य में रेल रोको कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में किसान रेल रोको आंदोलन करेंगे। किसानों ने एलान किया है कि वह तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे और रेलगाड़ियों की आवाजाही ठप करेंगे।
Trending Videos
इस संबंध में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 17 अप्रैल को किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संयुक्त रूप से दोपहर 12 से 3 बजे तक ट्रेन संचालन को रोका जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन सूबे में गेहूं खरीद में हो रही देरी को लेकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौजूदा गेहूं खरीद व्यवस्था से किसान संतुष्ट नहीं हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया जा रहा है। पंधेर ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य किसानों को जागरूक करें और इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X