Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   plot to target police stations and politicians ahead of the elections in Punjab

पंजाब चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम: रॉकेट लॉन्चर बरामदगी में खुलासा, थानों और नेताओं पर हमले की थी तैयारी

Thu, 12 Nov 2026 08:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 08:29 AM IST
सार

जांच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में बैठे आतंकी हैंडलरों की भूमिका सामने आ रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि लॉन्चर किस विदेशी हैंडलर के निर्देश पर पंजाब पहुंचा और इसे कौन लोग इस्तेमाल करने वाले थे।

विज्ञापन
plot to target police stations and politicians ahead of the elections in Punjab
अमृतसर में हथियार बरामद - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस थानों, सरकारी प्रतिष्ठानों और राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने की आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


इस योजना के तहत आरपीजी-22 नेटो एंटी टैंक रॉकेट लॉन्चर पंजाब पहुंचाया गया था। 10 नवंबर 2026 को अमृतसर देहाती पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई में यह लॉन्चर बरामद किया।

जांच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में बैठे आतंकी हैंडलरों की भूमिका सामने आ रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि लॉन्चर किस विदेशी हैंडलर के निर्देश पर पंजाब पहुंचा और इसे कौन लोग इस्तेमाल करने वाले थे। गिरफ्तार सात आरोपियों के मोबाइल फोन, विदेशी संपर्कों और हथियारों की सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपियों ने किसी पुलिस प्रतिष्ठान या नेता के ठिकाने की रेकी की थी। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। उनसे दो ग्लॉक पिस्तौल और 106 कारतूस जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 7.904 किलो हेरोइन, 5.152 किलो अफीम और करीब 2.344 किलो आइस भी बरामद हुई है। पांच मोबाइल फोन, ड्रोन और जीपीएस ट्रैकर भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुए आरपीजी हमले 
पंजाब में पहले भी रॉकेट लॉन्चर से हमले हो चुके हैं। 9 दिसंबर, 2022 को तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर रॉकेट दागा गया। 6 अप्रैल, 2025 को बटाला के किला लाल सिंह पुलिस थाने पर भी आरपीजी हमला हुआ था। एनआईए की जांच में प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े विदेश में बैठे हैंडलरों की भूमिका सामने आई थी। अक्तूबर 2025 में भी लॉन्चर मिला था। 21 अक्तूबर 2025 को अमृतसर देहाती पुलिस ने मेहकदीप सिंह और आदित्य को गिरफ्तार कर आरपीजी-22 लॉन्चर बरामद किया था। उस समय पुलिस ने बताया था कि आरोपी पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े ऑपरेटिव के संपर्क में थे। उन्हें दिवाली के आसपास लक्षित आतंकी हमला करने की जिम्मेदारी दी गई थी। हथियार ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed