{"_id":"6a82fed48749c4cb94022977","slug":"weapons-from-pakistan-seized-in-punjab-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पकड़े गए पाकिस्तान से आए हथियार: सीआईए स्टाफ को नाके पर मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पकड़े गए पाकिस्तान से आए हथियार: सीआईए स्टाफ को नाके पर मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 06:00 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:00 PM IST
सार
सीआईए स्टाफ की टीम ने नाके पर दोनों आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों से छह पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद हुईं।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से हथियार और गोला-बारूद मंगवाकर अमृतसर में सप्लाई करने के आरोप में घारिंडा थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 बोर की छह पिस्तौल, 10 मैगजीन और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की यह खेप पाकिस्तान से किस रास्ते अमृतसर पहुंची और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान पिंड भकना निवासी कैप्टनप्रीत सिंह उर्फ संधू और अरशदीप सिंह के तौर पर हुई है।
राज पैलेस के पास धरे आरोपी
सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई जगतार सिंह की अगुवाई में संदिग्ध लोगों की तलाश में गश्त कर रही थी। टीम राज पैलेस के पास जीटी रोड, अटारी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर इलाके में सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान दोनों आरोपी बाइक पर आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से छह पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद हुईं। इसके बाद बाइक भी कब्जे में ले ली गई। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने हथियार किससे हासिल किए थे, पाकिस्तान में इनके संपर्क में कौन हैं और अमृतसर में इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद हथियारों की खेप के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन