फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BDPO office to be built in Chhajli

छाजली में बनेगा बीडीपीओ कार्यालय: वित्त मंत्री ने रखी नींव, छह महीने में तैयार होगी इमारत

Mon, 07 Sep 2026 03:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 03:52 PM IST
सार

वित्त मंत्री ने बताया कि 6,600 वर्ग फुट में बनने वाली इस इमारत को आगामी छह महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परिसर में तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन
BDPO office to be built in Chhajli
बीडीपीओ कार्यालय की वित्त मंत्री ने रखी नींव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को गांव छाजली में दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय का नींव पत्थर लगाकर निर्माण कार्यों की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्रवासियों, पंचायत समिति सदस्यों तथा पंचों, सरपंचों को बधाई देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा हाल ही में मंजूर किए गए इस नए ब्लॉक कार्यालय से ग्रामीण प्रशासन लोगों के और करीब आएगा तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि 6,600 वर्ग फुट में बनने वाली इस प्रशासनिक इमारत को आगामी छह महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परिसर में रिसेप्शन, चेयरमैन व बीडीपीओ रूम, स्टाफ हॉल, मीटिंग हॉल, रिकॉर्ड रूम, वेटिंग एरिया, नरेगा स्टाफ रूम और आधुनिक शौचालयों जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन


नया कार्यालय बनने से स्थानीय पंचायतों को अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य सरकार केवल इमारतें बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशासनिक पहुंच को सुगम बनाकर लोगों का समय और पैसा बचाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि छाजली और आसपास के इलाकों में सड़कों, खेल स्टेडियम, एस्ट्रोटर्फ, ''स्कूल ऑफ एमिनेंस'' और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही, भूमिगत जल को बचाने के लिए नहरी पानी खेतों तक पहुंचाने का काम भी युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed