{"_id":"6abde52c2dab914ed00919ff","slug":"aap-mla-kuldeep-singh-dhaliwal-targeted-union-home-minister-amit-shah-and-bjp-over-issue-of-drugs-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर भड़के कुलदीप धालीवाल: गुजरात से क्यों नहीं निकाली नशा मुक्ति यात्रा, पंजाब सरकार ने नशे पर जंग छेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर भड़के कुलदीप धालीवाल: गुजरात से क्यों नहीं निकाली नशा मुक्ति यात्रा, पंजाब सरकार ने नशे पर जंग छेड़ी
Thu, 01 Oct 2026 10:16 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:16 AM IST
सार
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब को निशाना बनाने से पहले भाजपा को देश में ड्रग्स की सप्लाई को लेकर जवाब देना चाहिए। धालीवाल ने सवाल किया कि ड्रग्स कहां से आ रहे हैं और भाजपा गुजरात से अपनी नशा मुक्ति यात्रा क्यों नहीं शुरू करती।
विज्ञापन
कुलदीप धालीवाल
- फोटो : X @AAPPunjab
विस्तार
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर ड्रग्स के मुद्दे को लेकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि पंजाब को निशाना बनाने से पहले भाजपा को देश में ड्रग्स की सप्लाई को लेकर जवाब देना चाहिए। धालीवाल ने सवाल किया कि ड्रग्स कहां से आ रहे हैं और भाजपा गुजरात से अपनी नशा मुक्ति यात्रा क्यों नहीं शुरू करती। धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नशे को खत्म करने के लिए एक बड़ी 'जंग' छेड़ी है। मान सरकार ने हजारों तस्करों को जेल में डाला है।
धालीवाल ने गुजरात के बंदरगाहों पर पकड़ी गई बड़ी ड्रग खेप का जिक्र करते हुए भाजपा से इस पर जवाब मांगा। उन्होंने पंजाब तक ड्रग्स पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क पर भी सवाल उठाए। उन्होंने जगदीश भोला ड्रग मामले की जांच का जिक्र करते हुए सवाल किया कि जांच के दौरान ईडी अधिकारी निरंजन सिंह का तबादला क्यों किया गया।
मजीठिया को एसआईटी द्वारा समन भेजे जाने के मुद्दे पर धालीवाल ने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जगदीश भोला और बिक्रम मजीठिया से आमने-सामने पूछताछ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब का हर नागरिक जानता है कि 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के राज में राज्य में नशे का नेटवर्क फैला हुआ था, जिसमें मजीठिया और उनकी टीम की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने साफ किया कि पंजाब में नशे लाने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।