सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accountant murdered in Mansa Attacked by unidentified assailants

मानसा में मुनीम की हत्या: सब्जी मंडी जा रहा था, अज्ञात हमलावरों ने किया हमला; सिर पर किए कई वार

संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 18 Jun 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

थाना सिटी बुढलाडा के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Accountant murdered in Mansa Attacked by unidentified assailants
मुनीम राजदीप सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मानसा जिले में सब्जी मंडी जा रहे एक मुनीम की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार दरियापुर खुर्द निवासी राजदीप सिंह पुत्र हरबंस सिंह सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था। मंगलवार सुबह वह स्कूटी पर अपने गांव से सब्जी मंडी जा रहा था। जब वह दरियापुर खुर्द और कुलाना फाटक के पास पहुंचा तो कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बुढलाडा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की मां जसवीर कौर ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ लोग पहले उनके परिवार को धमकी भरी बातें कह चुके थे।
विज्ञापन


थाना सिटी बुढलाडा के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक दो बच्चों का पिता था और मजदूर परिवार से संबंध रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed