सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Arvind Kejriwal reached Golden Temple and bowed his head with CM Bhagwant Maan

गोल्डन टेंपल पहुंचे केजरीवाल: हरिमंदिर साहिब में टेका माथा, कोर्ट से राहत के बाद किया शुक्राना, सीएम मान साथ

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाला मामले में कोर्ट से राहत के आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल वीरवार को दरबार साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेका और अरदास भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके साथ रहे।

Arvind Kejriwal reached Golden Temple and bowed his head with CM Bhagwant Maan
गोल्डन टेंपल में अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अदालत से बरी किए जाने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर अरदास की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Trending Videos


दरबार साहिब परिसर में माथा टेकने के बाद दोनों नेताओं ने कुछ समय गुरुद्वारा परिसर में बिताया। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह गुरु घर में शुक्राना अदा करने आए हैं। उन्होंने कहा कि अदालत के हालिया फैसले के बाद वह गुरु के दरबार में आकर धन्यवाद देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि यह सब वाहेगुरु की कृपा से संभव हुआ है और उनके आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं। उन्होंने बताया कि जीवन में जब भी कोई महत्वपूर्ण घटना होती है, वह गुरु के दरबार में आकर माथा टेकते हैं। इस बार भी वह अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं और अरदास की है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार हरिमंदिर साहिब में मत्था टेकने आ चुके हैं, लेकिन इस बार का दौरा उनके लिए खास है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास और लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। मान ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कंपनियां पंजाब में आएं और युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में भी कई योजनाएं लागू की गई हैं।

भगवंत मान ने कहा कि शुक्रवार 13 मार्च से इन्वेस्ट पंजाब समिट शुरू हो रहा है, जो 15 मार्च तक चलेगा। इसमें न केवल पूरे देश से, बल्कि जापान, कोरिया, यूके, फ्रांस और स्विट्जरलैंड जैसे देशों से भी निवेशक आ रहे हैं। वे पहली बार पंजाब में फैक्टरी लगाने और भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर बड़े प्लांट लगाने में रुचि दिखा रहे हैं। 20 मार्च को टाटा स्टील के प्लांट का उद्घाटन है और उत्पादन शुरू हो जाएगा। जमशेदपुर के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट पंजाब में आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed