फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Asian Champions Trophy CM Bhagwant Mann to unveil schedule today Punjab hosting for first time Mohali

एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी: 27 अक्तूबर को जालंधर से आगाज, एक नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

Mon, 14 Sep 2026 02:21 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 14 Sep 2026 02:21 PM IST
सार

27 अक्तूबर से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 5 नवंबर तक होगा। जालंधर में उद्घाटन समारोह और लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में होंगे। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन की टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
Asian Champions Trophy CM Bhagwant Mann to unveil schedule today Punjab hosting for first time Mohali
एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी 2026 का कार्यक्रम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी के मैदान पर पंजाब एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक पहचान दर्ज कराने जा रहा है। पहली बार पंजाब में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को एशियन हॉकी फेडरेशन के अधिकारियों की मौजूदगी में टूर्नामेंट का लोगो जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


27 अक्तूबर से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 5 नवंबर तक होगा। जालंधर में उद्घाटन समारोह और लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में होंगे। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन की टीमें हिस्सा लेंगी। भारत-पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला एक नवंबर को पंजाब दिवस के अवसर पर शाम 7 बजे जालंधर में होगा।
विज्ञापन


सभी मुकाबले मुफ्त, सरकार खर्च करेगी 25.40 करोड़
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि टूर्नामेंट के किसी भी मुकाबले के लिए दर्शकों को टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा। सभी मैचों में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी को पंजाब के युवाओं और खेल प्रेमियों के करीब लाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 25.40 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इसमें 22.96 करोड़ रुपये दोनों प्रमुख स्टेडियमों के उन्नयन पर खर्च किए जाएंगे। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम के लिए 14 करोड़ और मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के लिए 8.96 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

पंजाब की हॉकी विरासत को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और हॉकी का रिश्ता बेहद गहरा है। संसारपुर, खुसरोपुर और मिट्ठापुर जैसे गांवों ने देश को अनेक महान खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब ने 50 से अधिक ओलंपिक पदक विजेता और 10 राष्ट्रीय कप्तान दिए हैं।


उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में पंजाब का खेल बजट 1,743 करोड़ रुपये है। राज्य में 3,148 ग्रामीण खेल मैदान और 6,000 आधुनिक जिम विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन से पंजाब भविष्य में 2030 हॉकी विश्व कप के मुकाबलों की मेजबानी के लिए भी अपना दावा मजबूत करेगा। इस अवसर पर पंजाब हॉकी के अध्यक्ष नितिन कोहली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed