{"_id":"6b06ad829668f03c970ef9b1","slug":"attack-on-aap-leader-in-moga-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में आप नेता पर हमला: कोर्ट परिसर के बाहर की फायरिंग, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम; तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में आप नेता पर हमला: कोर्ट परिसर के बाहर की फायरिंग, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम; तीन घायल
Wed, 25 Nov 2026 03:13 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:13 PM IST
सार
पंजाब के मोगा में आप सरपंच और उनके साथियों पर करीब 25 हमलावरों ने हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आप नेता पर मोगा में हमला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मोगा के कस्बा बाघापुराना में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच पर हमला और फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले में सरपंच समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक के चेहरे को गोली छूकर निकल गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर के बाहर हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार, गांव सलीना के सरपंच अजय अपने दो साथियों के साथ बाघापुराना अदालत में एक तारीख पर आए थे। अदालत परिसर से बाहर निकलते ही करीब 10 से 15 लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद जब सरपंच और उनके साथी गाड़ी लेकर मुदकी की ओर जाने लगे, तो रास्ते में गाड़ी ट्रैफिक में फंस गई। हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की। इस दौरान गोली सरपंच के एक साथी के चेहरे को छूकर निकल गई, जबकि सरपंच और उनके एक अन्य साथी के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
