सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Case regarding fake video of CM Bhagwant Mann AAP claims investigation conducted from 1191 angles

सीएम मान की फर्जी वीडियो मामला: आप का दावा-हमने 1191 एंगल से करवाई जांच, Viral Video में भगवंत मान नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 18 Jun 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

आप ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नहीं है। जांच के दौरान वीडियो के कुल 1191 फ्रेम का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में चेहरे, कद और शारीरिक बनावट में स्पष्ट अंतर पाया गया। 

Case regarding fake video of CM Bhagwant Mann AAP claims investigation conducted from 1191 angles
वित्तमंत्री हरपाल चीमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की फर्जी वीडियो मामले में सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री मान की फर्जी वीडियो को पंथ के खिलाफ सबसे बड़ी साजिश बताया है। 



आप ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नहीं है। जांच के दौरान वीडियो के कुल 1191 फ्रेम का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में चेहरे, कद और शारीरिक बनावट में स्पष्ट अंतर पाया गया। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की लंबाई करीब 5 फुट 10 इंच आंकी गई है, जबकि मान की लंबाई 5 फुट 8 इंच है जिस में दोनों के बीच स्पष्ट अंतर मिला। साइड और बैक प्रोफाइल भी मुख्यमंत्री से मेल नहीं खाती। शरीर की बनावट, कंधों और पोश्चर में भी बड़ा अंतर मिला। दोनों फॉरेंसिक रिपोर्ट में पहचान का मेल नहीं मिला। रिपोर्ट में साफ हुआ कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि पंथ के खिलाफ इस तरह की साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढकर पकड़कर लाया जाएगा। इस गंदी साजिश के पीछे शामिल हर शख्स को कानून के कटघरे में लाने का दावा किया गया है। पंथ विरोधी ताकतों के खिलाफ मान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed