फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab Big News today amit shah chandigarh murder punjab government

Chd-PB Big News: अमित शाह ने पंजाब सरकार पर बोला हमला, चंडीगढ़ में किशोर की हत्या; सीएम की हाई लेवल मीटिंग

Fri, 16 Oct 2026 03:37 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 16 Oct 2026 03:37 PM IST
सार

मानसा का परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर आज भी पंजाब की सियासत गरमाई रही। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा। वहीं झोटा के परिवार का धरना जारी है। सीएम भगवंत मान ने फिल्लाैर में नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग ली। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Chandigarh Punjab Big News today amit shah chandigarh murder punjab government
चंडीगढ़ और पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर शुक्रवार को सियासत गरमा गई। गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि भगवंत मान सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पंजाब के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? वहीं शाह के इस ट्वीट के बाद आप भी मैदान में उतरी और गुजरात में नशे पर सवाल उठाए। सीएम मान ने आज फिल्लाैर में नशा विरोधी अभियान की समीक्षा की। वहीं चंडीगढ़ में रंजिश के बाद एक किशोर की हत्या कर दी गई। आज की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
Trending Videos

झोटा हत्याकांड पर गरमाई सियासत 
पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने कहा कि पंजाब आज नशीले पदार्थों, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध के बढ़ते खतरों से जूझ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

सीएम मान की हाई लेवल मीटिंग आज 
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिल्लौर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा की। इसमें सभी जिलों के एसएसपी, डीसी, डीएसपी व एसडीएम ने हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में मानावाला टोल प्लाजा पर देर रात चली गोलियां 
अमृतसर के मानावाला टोल प्लाजा पर वीरवार रात करीब 3:30 बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की। हमलावरों ने गोलियां चलाने से पहले टोल प्लाजा के आसपास दो से तीन बार चक्कर लगाए। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलाईं। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाले 16 यात्री फर्जी टिकटों के साथ पकड़े

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली उड़ान से सफर करने पहुंचे 16 यात्रियों की टिकटें फर्जी निकलीं। मामला सामने आने के बाद सभी यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड: मानसा पुलिस ने दर्ज किए तीन नए केस
मानसा के झोटा हत्याकांड के बाद वीरवार को पंजाब बंद किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा एक कम्युनिटी के खिलाफ एतराज योग्य शब्द बोले गए। अब इस मामले में मानसा पुलिस ने नया केस दर्ज किया है। लड़ाई झगड़ा करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में भी केस दर्ज किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

श्री हरगोबिंदपुर में युवक की हत्या
श्री हरगोबिंदुपर थाना के अधीन आते गांव माड़ी पन्नवां में दो पक्षों की बीच बहसबाजी के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले में दो युवक गंभीर घायल हो गए। घटना वीरवार रात की है। 

मृतक की पहचान बिक्रमजीत सिंह (46) निवासी माड़ी पन्नवां के रूप हुई है जबकि निशान सिंह और गुरमुख सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), भाम लाया गया। पुलिस ने करीब दस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  पढ़ें पूरी खबर 

चंडीगढ़ में किशोर की हत्या
चंडीगढ़ सेक्टर-41 स्थित राधे मार्केट के बाहर दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। हमले में 17 वर्षीय मोक्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में बेकाबू स्कूल बस घर में घुसी
जालंधर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक घर के मेन गेट से जा टकराई। हादसे के समय बस में करीब 10 बच्चे सवार थे, जिनमें से एक बच्चे को चोट लगने की जानकारी सामने आई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का मेन गेट टूट गया, दीवारों में दरारें आ गईं और स्कूल बस का फ्रंट शीशा चकनाचूर हो गया। पढ़ें पूरी खबर

बठिंडा में अंबाला जा रही मालगाड़ी डिरेल  
बठिंडा से अंबाला की ओर जा रही एक रन-थ्रू मालगाड़ी के कुछ डिब्बे शुक्रवार तड़के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन से पहले अचानक पटरी से उतर गए और पलट गए। हादसे के कारण रेलवे ट्रैक बंद हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed