{"_id":"6ae337a2aad205e7c80ccb61","slug":"chandigarh-punjab-big-news-today-businessman-fired-upon-in-ludhiana-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Punjab Big News: लुधियाना में कारोबारी पर फायरिंग, 10 किलो हेरोइन बरामद; बाजारों में करवाचौथ की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Punjab Big News: लुधियाना में कारोबारी पर फायरिंग, 10 किलो हेरोइन बरामद; बाजारों में करवाचौथ की धूम
Thu, 29 Oct 2026 05:40 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:40 PM IST
सार
करवाचौथ के दिन जालंधर में एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां सवारियों से भरे ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत और नौ लोग घायल हो गए। लुधियाना में रेत कारोबारी पर फायरिंग हुई है। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
लुधियाना में एक नवंबर से पांच रुपये बढ़ेंगे दूध के दाम। अमृतसर में बीएसएफ ने 10 किलो हेरोइन बरामद की है। करवाचौथ पर चंडीगढ़ और पंजाब के बाजार गुलजार हैं। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें।
विज्ञापन
Trending Videos
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा
जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के पास गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से मजदूरों से भरे ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना में रेत कारोबारी पर फायरिंग
लुधियाना में रेत कारोबारी फायरिंग का मामला सामने आया है। रेत कारोबारी फिरोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। बाइक सवार हमलावरों ने कारोबारी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में एक गोली कारोबारी के सीने के पास से गुजर गई, जबकि दूसरी गोली उनकी बेटी प्रिया की गर्दन में जा लगी। गोली लगने से प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना में एक नवंबर से पांच रुपये बढ़ेंगे दूध के दाम
त्योहारों की रौनक के बीच लुधियाना के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। एक नवंबर से शहर में दूध के दामों में उछाल आने वाला है। हैबोवाल और ताजपुर स्थित डेयरी परिसरों के संचालकों ने आपसी सहमति के बाद रेट में बढ़ोतरी का खाका तैयार कर लिया है। इस नए निर्णय के प्रभावी होते ही आम उपभोक्ताओं को दूध की खरीदारी पर प्रति लीटर पांच रुपये का खर्च पड़ने वाला है। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में 10 किलो हेरोइन बरामद
अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब दस किलो से ज्यादा हेरोइन, एक पिस्तौल और एक टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया है। दोनों मामलों में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

करवाचौथ पर बाजारों में धूम
करवाचौथ को लेकर चंडीगढ़ और पंजाब के बाजारों में धूम है। महिलाओं ने सुबह सरगी कर व्रत की शुरुआत की और मंदिरों मे पूजा अर्चना की। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में 29 अक्तूबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। ऐसे में दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को शाम को चांद के दीदार के लिए बादलों के छंटने का इंतजार करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर