फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Clash between two groups in Kapurthala Muradpur village over alleged chicken theft

कपूरथला में दो पक्षों में मारपीट: गांव मुरादपुर में मुर्गी चोरी के आरोप में हुई पिटाई, पुलिस ने जांच शुरू की

Tue, 25 Aug 2026 11:35 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: Nivedita Updated Tue, 25 Aug 2026 11:35 AM IST
सार

सिविल अस्पताल में तीनों घायलों का उपचार ड्यूटी डॉक्टर साहिल गर्ग की निगरानी में किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने तीनों की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित थाने को भेज दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Clash between two groups in Kapurthala Muradpur village over alleged chicken theft
माैके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के गांव मुरादपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर आरसीएफ भुलाणा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप
अस्पताल में उपचाराधीन हाकम सिंह पुत्र लखवंत सिंह निवासी लाटियांवाल ने बताया कि वह अपने भाई जोगा सिंह और निशान सिंह के साथ कपूरथला से गांव लाटियांवाल जा रहे थे। मुरादपुर में किसी से मिलने के लिए रुके थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें चोर और लुटेरा बताते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पोल्ट्री फार्म मालिक का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष के घायल कुलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में उनका पोल्ट्री फार्म है, जहां से कुछ दिन पहले मुर्गियां चोरी हुई थीं। उनके अनुसार, सोमवार को ग्रामीणों ने दो युवकों को बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर आते पकड़ा, जिनके पास तेजधार हथियार थे। कुलविंदर सिंह के मुताबिक, युवकों का एक साथी मौके से फरार हो गया। जब पूछताछ का प्रयास किया गया तो उन्होंने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी
सिविल अस्पताल में तीनों घायलों का उपचार ड्यूटी डॉक्टर साहिल गर्ग की निगरानी में किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने तीनों की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित थाने को भेज दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट और चोरी के आरोपों की सच्चाई सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed