{"_id":"6aa0e69152d6843f10040b6d","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-slammed-punjab-aap-government-over-gulzar-singh-suicide-case-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सवाल पूछने पर टॉर्चर': गुलजार सिंह सुसाइड पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, केजरीवाल बोले-गंदी राजनीति न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सवाल पूछने पर टॉर्चर': गुलजार सिंह सुसाइड पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, केजरीवाल बोले-गंदी राजनीति न करें
Wed, 09 Sep 2026 12:37 PM IST
Nivedita
सुशील कुमार, संवाद, सुनाम
सुशील कुमार, संवाद, सुनाम
Published by: Nivedita
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:37 PM IST
सार
दिड़बा के गांव तूरबंजारा में वित्तमंत्री की जनसभा में गुलजार सिंह को नशे पर सवाल पूछने के बाद अपमानित किया गया। इस पर उसने जहर खाकर जान दे दी थी। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
गुलजार सिंह सुसाइड केस में राहुल गांधी का बयान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गुलजार सिंह सुसाइड केस को लेकर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर 'आप' सरकार को आड़े हाथों लिया है। सत्ताधारी दिग्गजों मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और आप प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने राज्य सरकार की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने बेहद मार्मिक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सरकार की नाकामी पर सवाल उठाने वालों को धमकी और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। दलित समुदाय से आने वाले गुलजार सिंह ने अपने बेटे को नशे के दलदल में धंसते देख सीधे सूबे के वित्त मंत्री से पूछा था कि सरकार ड्रग्स का कारोबार रोकने में इतनी बुरी तरह नाकाम क्यों है?
विज्ञापन
इस सीधे सवाल के बदले उन्हें इस कदर प्रताड़ित और अपमानित किया गया तथा माफी मांगने का दबाव बनाया गया कि आहत होकर उन्होंने जहर खा लिया। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकने के बावजूद, समय पर इलाज न मिलने के कारण आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आवाज दबाने का 'खतरनाक पैटर्न'
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब की आप सरकार में एक 'खतरनाक पैटर्न' स्थापित हो चुका है। सरकारी नाकामियों पर सवाल करने पर जवाब धमकी और टॉर्चर से दिया जाता है। उन्होंने पिछले हफ्ते प्रताड़ित किए गए सुनाम के युवा मोहनजीत सिंह का भी उदाहरण दिया, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करने पर प्रताड़ित किया गया था।
वित्त मंत्री का इस्तीफा मांगा
राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार का काम जनता को जवाब देना है, सवाल पूछने वालों की आवाज दबाना या उन्हें कुचलना नहीं। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए तुरंत न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से तुरंत पद से इस्तीफा लिया जाए।
पंजाब के हालात पर राहुल गांधी की नजर
पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला ने कहा कि राहुल गांधी पंजाब के मौजूदा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समूची कांग्रेस पार्टी पंजाब की जनता के साथ है और इस अन्याय के खिलाफ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है।

गंदी राजनीति मत कीजिए: अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी के बयान पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा-राहुल जी, पंजाब सरकार नशे के विरुद्ध निर्णायक युद्ध लड़ रही है। पंजाब में नशा कौन लाया? आपकी कांग्रेस सरकार लाई। अकाली दल और बीजेपी की सरकार लाई।
पहली बार पूरे देश में कोई राज्य नशे के खिलाफ इस तरह से युद्ध छेड़ रहा है। आज पंजाब सरकार कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी के फैलाए नशे को साफ करने की कोशिश कर रही है।
मुझे बेहद दुख है कि आप जैसा नेता लाशों के ऊपर गंदी राजनीति कर रहा है। इस व्यक्ति की मौत पर राजनीति करने के लिए कल आपके विधायक भी जब उस गांव में गए तो गांव वालों ने उन्हें निकाल दिया। ये वीडियो देखिए। वो इसलिए क्योंकि जो आपने लिखा है वो सरासर झूठ है। मेरा आपसे निवेदन है कि आप भी एक चक्कर इस गांव का लगाकर आ जाइए। हमारी सरकार के किसी मंत्री, किसी विधायक का इस व्यक्ति की मौत से कोई लेना देना नहीं और आप इस तरह की गंदी राजनीति मत कीजिए।

भगवंत मान ने दी सख्त प्रतिक्रिया
वहीं पंजाब केमुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी है। भगवंत मान ने कांग्रेस पर संवेदनहीन राजनीति करने का आरोप लगाया है।
मान ने कहा कि लाशों पर राजनीति करना बंद करें, क्योंकि पंजाब के लोग इस तरह की राजनीति को कतई पसंद नहीं करते।
मान ने दावा किया कि जब कांग्रेस नेता पीड़ित गांव पहुंचे और राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की निशानदेही पर मामले से जुड़े सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे की इस समस्या के लिए अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। मान ने साफ किया कि उनकी सरकार में किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।