{"_id":"69848b6529124833d504de6a","slug":"aam-aadmi-party-sarpanch-murdered-in-tarn-taran-crime-news-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में AAP सरपंच की हत्या: गांव के पूर्व सरपंच ने तेजधार हथियारों से काट डाला, सेना से रिटायर था गुरभेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में AAP सरपंच की हत्या: गांव के पूर्व सरपंच ने तेजधार हथियारों से काट डाला, सेना से रिटायर था गुरभेज
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में आप सरपंच की हत्या हुई है। घटना तरनतारन के गांव चीमा खुर्द की है। यहां दिनदहाड़े हथियारों से हमला कर गांव के सरपंच गुभेज सिंह को हमलावरों ने मार डाला। हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
मृतक सरपंच गुरभेज सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। तरनतारन के गांव चीमा खुर्द में आप के सरपंच गुरभेज सिंह की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि आप पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने अपने साथियों से मिलकर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
Trending Videos
सीमांत गांव चीमा खुर्द से संबंधित शरनजीत सिंह कांग्रेस के कार्यकाल दौरान गांव का सरपंच रह चुका है। बाद में उसने आप ज्वाइन कर ली। पंचायती चुनाव के दौरान शरनजीत सिंह ने पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने लिए आवेदन दिया, लेकिन गांव वालों की सहमति से गुरभेज सिंह के नाम चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि गुरभेज सिंह सेना से सेवानिवृत होकर समाज सेवा का कार्य करता था। जिसके कारण गुरभेज सिंह गांव में लोकप्रिय हो गया था। वह सरपंच बना तो पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने जमकर विरोध किया। एक ही पार्टी में होने के बावजूद दोनों के बीच आपस में छत्तीस का आंकड़ा रहा।
वीरवार की दोपहर को गांव के चोराहे में गुरभेज सिंह पर पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने साथियों से मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह से काट डाला। हमले में गंभीर घायल होने से सरपंच को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। डीएसपी (आई) जगजीत सिंह चहल मौके पर पहुंचे। सरपंच के भाई गुरचेत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
