सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP Sarpanch shot dead in Tarn Taran crime news

पंजाब में AAP सरपंच की हत्या: शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग, हरबिंदर सिंह को लगी चार गोलियां, भाई भी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Feb 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के तरनतारन में आप सरपंच को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। तरनतारन के गांव शेरो में शादी समारोह में शामिल होने आए सरपंच हरबिंदर सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई। सरपंच को चार गोलियां लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

AAP Sarpanch shot dead in Tarn Taran crime news
मंत्री लालजीत भुल्लर के साथ सरपंच हरबिंदर सिंह। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में सतासीन आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंचों की हत्याओं का सिलसिल थम नहीं रहा है। पार्टी से जुड़े एक और सरपंच की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना तरनतारन की है। तरनतारन के गांव शेरो स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे विवाह समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए सरपंच हरबिंदर सिंह की हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुन शादी समारोह में भगदड़ मच गई। सरपंच के चचेरा भाई को भी गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार आनंद कारज (सात फेरों) की रस्म के बाद समारोह में मेहमान डीजे पर भंगड़ा कर रहे थे और माहौल उत्सवमय था। इसी दौरान सरपंच हरबिंदर सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ खाना खा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो युवक पैलेस के बाहर पहुंचे, बाइक खड़ी कर सीधे अंदर आए और पीछे से सरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद जब आरोपी फरार होने लगे तो सरपंच का चचेरा भाई हमलावरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागा, तभी आरोपियों ने उसे भी गोली मार दी। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सरपंच हरबिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगबीर सिंह, कमलजीत सिंह औलख और सीआईए स्टाफ इंचार्ज प्रभजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed