Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bullet motorcycle stolen from Jalandhar bus stand

जालंधर बस स्टैंड से दिनदहाड़े बुलेट चोरी: सीसीटीव में दिखे आरोपी, निहंगों के बाणे में थे आरोपी; देखें वीडियो

Tue, 17 Nov 2026 01:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 01:42 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में बुलेट बाइक की चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दो युवक दिनदहाड़े बुलेट को चोरी कर ले गए। वाहन मालिक बुलेट में चाबी छोड़कर चला गया था। 

विज्ञापन
Bullet motorcycle stolen from Jalandhar bus stand
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर में बस स्टैंड के पास स्थित एक बैंक के बाहर से दो युवकों द्वारा बुलेट बाइक चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। निहंग का वेश धारण किए हुए दो युवक पहले बाइक के पास घूमते हुए देखे गए। उन्होंने रैकी की और जब देखा कि बुलेट बाइक में चाबी लगी हुई है, तो एक युवक ने फोन पर बात करने का बहाना बनाया। मौका मिलते ही दोनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन




पीड़ित यक्श, जो जालंधर के निवासी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बुलेट बाइक (नंबर पीबी08-एफएम-6630, रंग काला) पर सवार होकर बस स्टैंड के पास स्थित कोटक महिंद्रा बैंक गए थे। उन्होंने बैंक के सामने बाइक खड़ी की और अंदर चले गए, लेकिन गलती से बाइक में चाबी लगी रह गई थी। जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब थी।
विज्ञापन


यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी बाइक खड़ी करते समय चाबी बाइक में ही छोड़ दी थी। दोपहर करीब 1:15 बजे जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक में थे जरूरी दस्तावेज
पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की और लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुई बुलेट बाइक के अंदर उनके जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। पीड़ित ने थाना बारादरी पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed