सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Daughter of Punjab Police ASI fake father death certificate to avail study loan

पंजाब के ASI की बेटी का कारनामा: जिंदा पिता को मरा बताया, डेथ सर्टिफिकेट तक तैयार किया; लवप्रीत का पर्दाफाश

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Feb 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब पुलिस में एएसआई की बेटी ने ऐसा कारनामा कर दिया कि अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती ने जिंदा पिता का डेथ सर्टिफिकेट बनवा दिया और 35 लाख रुपये स्टडी लोन के लिए आवेदन किया। 

Daughter of Punjab Police ASI fake father death certificate to avail study loan
पुलिस कर रही जांच - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

मोगा में एक युवती ने जो कारनामा किया है उसे जानकर हर कोई हैरान है। पंजाब पुलिस के मुलाजिम की बेटी ने अपने जिंदा पिता को मरा हुआ बताकर उसका डेथ सर्टिफिकेट भी तैयार करवा दिया। हालांकि युवती की यह जालसाजी ज्यादा नहीं चली और अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती ने यह सब स्टडी लोन लेने के लिए किया था। युवती को लोन तो मिला नहीं लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला जरूर दर्ज कर लिया है। 

Trending Videos


मोगा पुलिस ने फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के आधार पर बैंक से स्टडी लोन लेने के मामले में आरोपी युवती लवप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता पंजाब पुलिस के कर्मचारी हैं और मोगा के बाघापुराना में तैनात हैं। यह कार्रवाई शिकायत और पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजरेबिंदर सिंह भांगर निवासी फरीदकोट द्वारा 3 नवंबर 2025 को मोगा एसएसपी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि मोगा के गांव दुनेके निवासी लवप्रीत कौर, उसके पिता लखवीर सिंह, भाई मनप्रीत सिंह और माता गुरविंदर कौर ने कथित रूप से लखवीर सिंह (पिता) का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर बैंक और इमीग्रेशन विभाग को गुमराह किया है। लवप्रीत कौर ने लगभग 35 लाख रुपये के स्टडी लोन के लिए आवेदन किया था। 

शिकायतकर्ता के अनुसार लवप्रीत कौर विदेश में पढ़ाई के लिए लोन लेना चाहती थी। उसने एक प्राइवेट कंपनी के माध्यम से लगभग 35 लाख रुपये के स्टडी लोन लेना चाहा, जिसमें उसकी माता गुरविंदर कौर सह-आवेदक थी। आवेदन में यह दर्शाया गया कि उसके पिता लखवीर सिंह की मौत हो चुकी है, जबकि वास्तव में लखवीर सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और थाना बाघापुराना (मोगा) में तैनात बताए हैं। लोन आवेदन के साथ जो मृत्यु प्रमाणपत्र लगाया गया, उसका पंजीकरण नंबर सरकारी रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जांच करने पर पाया गया कि उक्त दस्तावेज किसी अन्य महिला (सुरिंदर कौर) के नाम से जारी प्रमाणपत्र के हैं, जिससे दस्तावेज के फर्जी होने की आशंका जताई गई। 

जांच में यह खुलासा हुआ है कि लखवीर सिंह का बेटा (लवप्रीत का भाई) मनप्रीत सिंह भी पंजाब पुलिस में तैनात था, लेकिन साल 2023 में वह बिना विभाग को बताए अवैध तरीके से विदेश चला गया। इसके बाद विभाग ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी थी। अब यह परिवार इस धोखाधड़ी के पैसे के दम पर लवप्रीत कौर को भी विदेश भेजने की तैयारी में था।

पुलिस जांच में सामने आया कि लवप्रीत कौर ने विदेश (यूके) में पढ़ाई के लिए वीजा और लोन प्रक्रिया शुरू की थी। उसने अपने दस्तावेज पहले एक इमीग्रेशन एजेंसी को दिए। बाद में लोन प्रक्रिया के लिए अन्य एजेंटों के माध्यम से दस्तावेज आगे भेजे गए। कथित फर्जी डेथ सर्टिफिकेट भी उसी प्रक्रिया में जमा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि लोन आवेदन स्वीकृत नहीं हुआ। लखवीर सिंह को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। 

लवप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि कुछ एजेंटों ने उसके दस्तावेजों और फोटो का इस्तेमाल कर उसकी जानकारी के बिना लोन आवेदन किया और पिता का डेथ सर्टिफिकेट भी तैयार किया। हालांकि लवप्रीत अपने इन दावों को लेकर कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई। इस आधार पर पुलिस ने युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी का कहना मामले की जांच की जा रही है कि इनके साथ और भी कोई शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed