फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmer leader brother murder alleged killer body found in same house in Tarn Taran

तरनतारन में शव बरामद: किसान नेता के भाई की 12 अगस्त को हुई थी हत्या, अब उसी के घर से मिली हत्यारोपी की लाश

Fri, 21 Aug 2026 08:34 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: Nivedita Updated Fri, 21 Aug 2026 08:34 AM IST
सार

 सतपाल पाला की हत्या 12 अगस्त को लवजीत सिंह ने गोली मारकर की थी। पुलिस ने पाला हत्याकांड में लवजीत समेत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
Farmer leader brother murder alleged killer body found in same house in Tarn Taran
Crime - फोटो : istock

विस्तार

तरनतारन जिले में भारतीय किसान यूनियन मझैल ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह के भाई पाला की हत्या के आरोपी लवजीत सिंह का शव मिला है। वीरवार को लवजीत का खून से लथपथ शव सतनाम सिंह के गांव बूह स्थित घर से बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार इस घटना को हत्या के बदले के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक लवजीत सिंह के शव पर गोली और तलवार के निशान पाए गए हैं। सतनाम सिंह के पिता दलबीर सिंह ने बताया कि कुछ कार सवार उनके घर में लवजीत का शव फेंककर भाग गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के समय सतनाम सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। यह घटना सतपाल पाला के भोग से ठीक एक दिन पहले हुई है। 
विज्ञापन


सतपाल पाला की हत्या 12 अगस्त को लवजीत सिंह ने गोली मारकर की थी। पुलिस ने पाला हत्याकांड में लवजीत समेत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। हरिके थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोग से एक दिन पहले आरोपी लवजीत सिंह का शव सतनाम के घर से मिला। इस घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इसे बदले की कार्रवाई मानकर गहनता से जांच कर रही है। पाला हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले से ही सक्रिय थी।

मुक्तसर में किराए के मकान में मिले पुरुष-महिला के शव
मुक्तसर के नामदेव नगर में वीरवार शाम एक किराए के मकान से एक पुरुष और एक महिला के शव बरामद हुए।

मृतक पुरुष की पहचान जसविंदर सिंह (47) निवासी गांव बाम के रूप में हुई है। वह पिछले पांच-छह साल से इस मकान में किराए पर रह रहा था। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को जसविंदर सिंह का शव पंखे से लटका मिला, जबकि महिला का शव चारपाई पर पड़ा था। थाना सिटी की थानाध्यक्ष रविंदर कौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed