{"_id":"698c62095a08d8e12606e24f","slug":"girl-dead-body-found-in-suitcase-in-bathinda-tattoo-on-her-body-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लाल रंग के सूटकेस में युवती की लाश, शरीर पर 'काकू' नाम का टैटू; सबसे पहले किसने देखा?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: लाल रंग के सूटकेस में युवती की लाश, शरीर पर 'काकू' नाम का टैटू; सबसे पहले किसने देखा?
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Punjab Crime: पंजाब के बठिंडा में लाल रंग के सूटकेस में युवती की लाश मिली है। युवती के शरीर पर 'काकू' नाम का टैटू बना हुआ है। जहां सूटकेस पड़ा था वहां आवारा कुत्ते घूम रहे थे।
सूटकेस में मिली युवती की लाश।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बठिंडा के गांव बहमन दीवाना में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लाल रंग के सूटकेस में युवती की लाश बरामद हुई। यह सूटकेस गांव के पास खाली जगह पर फेंका गया था। सूटकेस के पास आवारा कुत्ते घूम रहे थे और सूटकेस खींच रहे थे। सबसे पहले सूटकेस को वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी ने देखा। उसकी नजर जब इस सूटकेस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
Trending Videos
सूटकेस खोलते ही हर किसी के होश उड़ गए। सूटकेस में लगभग 20 वर्षीय युवती की लाश मिली। प्रारंभिक तौर पर शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर यहां फेंका गया है। मृतका के शरीर पर काकू नाम का टैटू बना हुआ है, जो उसकी पहचान का एक अहम सुराग माना जा रहा है। हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस दौरान शहर की समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की टीम भी मौके पर पहुंची। संस्था के सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर शव को अस्पताल तक पहुंचाने में सहयोग किया।
पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सूटकेस को यहां कौन और कब फेंक कर गया। साथ ही जिले के अन्य थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि मृतका की पहचान की जा सके।
लाल सूटकेस में युवती की लाश मिलने की घटना से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग इस घटना से सहमे हुए हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।