सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Lecturer swallows poisonous drug accuses principal of harassment in Mutksar

जलील करती है प्रिंसिपल: टीचर ने खा लिया जहर; मुक्तसर सरकारी स्कूल की शिक्षिका के सनसनीखेज आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के मुक्तसर में स्कूल टीचर ने जहर खा लिया। आरोप है कि स्कूल प्रिंसिपल उसे परेशान कर रही थी। टीचर को स्कूल में जलील भी करती थी। 

Lecturer swallows poisonous drug accuses principal of harassment in Mutksar
जहर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

मुक्तसर स्थित बीबी सुरिंदर कौर बादल आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईना खेड़ा की महिला टीचर ने जहरीली दवा निगल ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला टीचर अस्पताल में भर्ती है। महिला टीचर की पहचान पंजाबी लेक्चरर संदीप कौर के तौर पर हुई है। हालत बिगड़ने पर उन्हें मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेक्चरर ने प्रिंसिपल जगजीत कौर पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है।

Trending Videos


संदीप कौर ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि प्रिंसिपल उसे दिमागी तौर पर परेशान करने के अलावा दफ्तर में बुलाकर जलील करती रहती हैं। उनकी परवरिश ठीक न होने के बारे में ताने भी मारती रहती हैं। बुधवार की सुबह आठ बजे वह स्कूल पहुंची थी। छुट्टी के समय प्रिंसिपल ने फिर लेट आने की बात कह स्पष्टीकरण मांगा। उसने प्रिंसिपल से कहा कि वह उनसे बहुत परेशान है, तो प्रिंसिपल ने उसे पांच गोलियां दे दीं और खाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप कौर की माता मनदीप कौर और पति सविंदर सिंह ने बताया कि संदीप कौर उन्हें घर आकर प्रिंसिपल द्वारा परेशान करने के बारे में बताती रहती है। सविंदर सिंह ने बताया कि कल जब वह प्रिंसिपल से मिलने गया तो प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल समय में आकर दफ्तर में बैठकर बात करो। इस संबंध में प्रिंसिपल जगजीत कौर ने कहा कि लेक्चरर संदीप कौर कल नौ बजे स्कूल आई और तीन बजे स्कूल से गई। इस दौरान कोई ऐसी बात नहीं हुई जो विवादित हो। स्कूल का माहौल बहुत अच्छा है। ऐसी घटना स्कूल समय में नहीं हुई। उधर, थाना सदर मलोट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed