{"_id":"6995aa0f7a0bdf3f980a862e","slug":"obscene-act-with-a-woman-in-grp-quarters-of-firozpur-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सरकारी क्वार्टर में घुसा शख्स, RPF जवान की पत्नी को अकेला देख टूट पड़ा; महिला ने ऐसे बचाई इज्जत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: सरकारी क्वार्टर में घुसा शख्स, RPF जवान की पत्नी को अकेला देख टूट पड़ा; महिला ने ऐसे बचाई इज्जत
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के फिरोजपुर में जीआरपी जवान की पत्नी के साथ एक व्यक्ति अश्लील हरकत की। आरोपी सरकारी क्वार्टर में घुस आया था। महिला अपनी इज्जत बचाने के लिए मकान की छत से कूद गई।
crime
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजपुर स्थित गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के सरकारी क्वार्टर में एक शख्स जबरदस्ती घुस आया। क्वार्टर में आरपीएफ जवान की पत्नी को देख उसका मन डोल गया और वह महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला अपनी इज्जत बचाने के लिए दौड़कर मकान की छत चढ़ गई और वहां से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही महिला घायल हो गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जीआरपी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना मंगलवार रात की है।
Trending Videos
हैरानी की बात यह है कि महिला आरोपी की जानती है और इसी जान पहचान का फायदा उठाकर आरोपी महिला के मकान तक पहुंच गया था। आरोपी मनप्रीत सिंह गांव झोंक हरिहर का रहने वाला है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह बस में सवार होकर अपने मायके जा रही थी। उसी बस में उसे आरोपी मनप्रीत सिंह मिला था। पीड़िता ने आरोपी को बताया कि उसका पति आरपीएफ में तैनात है। मनप्रीत ने कहा था कि उसकी बहन पंजाब पुलिस में है। वह उसका जीआरपी में तबादला करवाना है। इसी बहाने से आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया।
इसके बाद आरोपी मनप्रीत सिंह पीड़िता को फोन करने लगा। आरोपी मोबाइल पर पीड़िता को तंग करता रहा। 17 फरवरी को आरोपी पीड़िता के घर आ धमका। आरोपी सरकारी क्वार्टर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गया। पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी से बचने के लिए पीड़िता मकान की छत से कूद गई। जख्मी हालत में पीड़िता को रेलवे अस्पताल में दाखिल कराया गया।