सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman body decomposes in Gurdaspur Civil Hospital mortuary

Punjab: मोर्चरी में सड़ गया महिला शव, सरकारी अस्पताल की घोर लापरवाही, परिजनों का फूटा गुस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के गुरदासपुर में सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल की मोर्चरी में रखा महिला का शव सड़ गया। क्योंकि जिस फ्रीजर में शव रखा था वह खराब था। 

Woman body decomposes in Gurdaspur Civil Hospital mortuary
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

गुरदासपुर जिले के गांव कोट में गुरमुख सिंह की पत्नी मनदीप कौर के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रतीक्षा के दौरान अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बच्चों के विदेश में होने के कारण परिवार ने शव को सुरक्षित रखने के लिए दो दिन पहले सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा था लेकिन जब वीरवार को अंतिम संस्कार के लिए शव लेने पहुंचे, तो फ्रीजर खराब होने के कारण शव पूरी तरह खराब हो चुका था।

Trending Videos


परिजन अंतिम संस्कार के इंतजार में थे। इस अप्रत्याशित घटना ने पहले से दुखी परिवार को और अधिक आहत कर दिया। गुरमुख सिंह ने अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही की निंदा करते हुए कहा कि अगर समय पर फ्रीजर की खराबी की जानकारी मिल जाती, तो वे अन्य इंतजाम कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉ. सुखदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह तकनीकी खराबी थी। फ्रीजर बाहरी तौर पर चालू था लेकिन अंदरूनी गड़बड़ी के कारण कूलिंग नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही पाई गई, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि स्वजनों का कहना है कि यह केवल तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि अस्पताल की उदासीनता और नियमित निरीक्षण की कमी का नतीजा है। परिवार ने मामले की जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed