फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Electrician dies from electric shock in Sunam

सुनाम में बिजली मैकेनिक की मौत: सजावट के लिए दुकान पर लगा रहा था लड़ियां, हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया

Thu, 29 Oct 2026 03:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2026 03:53 PM IST
सार

सुनाम में बिजली मैकेनिक की हाईवोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक दिवाली की सजावट को लेकर दुकान पर लड़ियां लगा रहा था। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ।  

विज्ञापन
Electrician dies from electric shock in Sunam
सुनाम में करंट लगने से बिजली मैकेनिक की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिवाली के त्योहार की तैयारियों के बीच सुनाम में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया। सिनेमा रोड स्थित एक दुकान में सजावटी लड़ियां (लाइट्स) लगाते समय 20 वर्षीय बिजली मैकेनिक ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन


युवक की मौके पर हुई मौत 
करंट का जोरदार झटका लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रविदासपुरा टिब्बी निवासी कमलजीत सिंह (20) पुत्र मनदीप सिंह के रूप में हुई है। कमलजीत पेशे से बिजली मैकेनिक का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह सिनेमा रोड पर स्थित एक दुकान पर दिवाली को लेकर सजावटी लड़ियां लगाने गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने कब्जे में लिया शव 
दुकान के ऊपरी हिस्से में लड़ियां बांधते समय अचानक ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया। संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान वहां मौजूद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नजदीकी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed