Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fire breaks out at a shop in Rama Mandi Jalandhar

जालंधर: रामा मंडी में सैलेड शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Tue, 24 Nov 2026 02:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 02:01 PM IST
सार

जालंधर में एक सैलेड शॉप पर आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की जानकारी है। आग किन कारणों से लगी फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Fire breaks out at a shop in Rama Mandi Jalandhar
जालंधर में एक शॉप में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर के रामा मंडी इलाके में सोमवार देर रात एक सैलेड शॉप (फूड आउटलेट) में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के रिहायशी इलाकों के लोगों ने तुरंत रामा मंडी पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन




आग पर काबू पाने का प्रयास
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक पूरी दुकान आग की चपेट में आ चुकी थी। दमकल कर्मियों ने पानी की दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


क्षति का आकलन
यह दुकान जौहल अस्पताल के बिल्कुल पास स्थित बताई जा रही है। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में लगा एसी, बाहर लगा बोर्ड और अंदर की छत तक क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची। आग को फैलने से रोकने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास के दुकानदारों को बिजली के उपकरण और एमसीबी बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान दुकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिक की पहचान और अनुमानित नुकसान
स्थानीय लोगों और इलाके के पार्षद के मुताबिक, दुकान मालिक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। शुरुआती अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में दुकानदार को करीब 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे पार्षद और अन्य लोगों ने प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना जताई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed