सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing in Baghapurana Shots fired late at night one killed

बाघापुराना में फायरिंग: विधायक के गांव में देर रात चली गोलियां, एक व्यक्ति की मौत; पुरानी रंजिश की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 18 Jun 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

देर रात गांव सुखानंद में पुरानी रंजिश के कारण गोली चली। गोली लगने से जसकरण की मौत हो गई।  

Firing in Baghapurana Shots fired late at night one killed
मृतक और माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मोगा जिले के सब-डिवीजन बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव सुखानंद में देर रात फायरिंग में एक युवक की माैत हो गई। बाघापुराना के विधायक इसी गांव के हैं।




मृतक की पहचान जसकरण सिंह उर्फ गग्गू निवासी गांव चीदा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना और एसआई मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएसपी बाघापुराना जसबिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि देर रात फायरिंग हुई है। गोली लगने से जसकरण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच के दौरान गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है, जिसके चलते इस घटना के होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed