Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Japan reaches the final of the Asian Hockey Champions Trophy

एशियन हॉकी चैंपियंस: फाइनल में पहुंचा जापान, पेनल्टी शूट में मलेशिया को दी शिकस्त

Wed, 04 Nov 2026 07:32 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 07:32 PM IST
सार

टूर्नामेंट का फाइनल पांच नवंबर को मोहाली में खेला जाएगा। अब सभी की निगाहें भारत और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी हैं।

विज्ञापन
Japan reaches the final of the Asian Hockey Champions Trophy
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल में पहुंचा जापान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में जापान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। जापान और मलेशिया के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आईं। 
विज्ञापन


आखिरकार मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें जापान ने बाजी मार ली। दोनों टीमों का मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। उसके बाद पेनल्टी शूटआउट में जापान ने मलेशिया को 5-3 के अंतर से शिकस्त दी। जापान की जीत के साथ ही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया। 
विज्ञापन


जापान की टीम ने लीग चरण में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। अब टीम की नजर खिताब जीतने पर होगी। गौरतलब है कि टूर्नामेंट का फाइनल पांच नवंबर को मोहाली में खेला जाएगा। अब सभी की निगाहें भारत और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी हैं। भारतीय टीम लीग चरण में अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर अजेय रही है। ऐसे में घरेलू दर्शकों को उम्मीद है कि भारत भी फाइनल में पहुंचकर जापान को खिताब के लिए चुनौती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed