सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Massive fire broke out in fields of Sunam reducing six and half acres of wheat crop to ashes

Punjab: सुनाम में खेतों में भड़की भीषण आग, साढ़े छह एकड़ गेहूं की फसल राख, मची अफरा-तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के सुनाम में गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की बड़ी-बड़ी लपटें आसमान की तरफ उठने लगीं। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में साढ़े छह एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। 

Massive fire broke out in fields of Sunam reducing six and half acres of wheat crop to ashes
गेहूं के खेतों में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

संगरूर के सुनाम के लखमीरवाला रोड स्थित खेतों में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डेंटल कॉलेज के पीछे अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते करीब साढ़े छह एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जबकि लगभग छह एकड़ पराली भी आग की भेंट चढ़ गई।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग दोपहर करीब तीन बजे लगी। उस समय खेतों में कटाई से पहले की तैयारियां चल रही थीं। अचानक उठीं लपटों और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में परमानंद 3.5 एकड़, हरविंदर सिंह 1.5 एकड़ और प्रिंस सिंह करीब 1.5 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों के अनुसार, उनकी मेहनत की पूरी फसल कुछ ही पलों में जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीण भी आग बुझाने में जुट गए। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक खेतों में खड़ी फसल और पराली पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही अकाली दल के नेता विन्नरजीत सिंह गोल्डी मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसानों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से मांग की कि नुकसान का तुरंत आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed