फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Misbehavior with excise team in Kapurthala

पैलेस में बिना अनुमति शराब परोसने का मामला: जांच करने पहुंची एक्साइज टीम से बदसलूकी, कमरे में किया बंद

Sat, 24 Oct 2026 08:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 Oct 2026 08:50 PM IST
सार

कपूरथला में आबकारी विभाग की टीम से बदसलूकी का मामला सामने आया है।  पैलेस में बिना अनुमति शराब परोसने के मामले में जांच के लिए पहुंची टीम को पैलेस के एक कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन
Misbehavior with excise team in Kapurthala
पैलेस में पहुंची एक्साइज विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

नडाला स्थित प्रिंस पैलेस में बिना अनुमति शराब परोसने की सूचना पर जांच करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने, मोबाइल फोन छीनने और कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां देने और सरकारी काम में बाधा डालने के भी आरोप हैं। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर नडाला निवासी दलजीत सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में बिना अनुमति शराब परोसने की मिली थी सूचना
पुलिस को दी शिकायत में आबकारी निरीक्षक जतिंदर पाल सिंह, सर्कल भुलत्थ ने बताया कि 22 अक्तूबर 2026 को रात करीब 7:57 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि नडाला के प्रिंस पैलेस में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति शराब परोसी जा रही है। सूचना मिलने के बाद आबकारी निरीक्षक जतिंदर पाल सिंह एएसआई हरदीप सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। शिकायत के अनुसार, जांच के दौरान कार्यक्रम में शराब परोसी जा रही थी और इसके लिए आबकारी विभाग से आवश्यक अनुमति या परमिट नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

मोबाइल छीनकर कार्यालय में बंद करने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, पैलेस मालिक प्रिंस अरोड़ा के कहने पर आबकारी निरीक्षक उनके साथ कार्यालय में बातचीत करने गए थे। इसी दौरान नडाला निवासी दलजीत सिंह अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने आबकारी विभाग की टीम के साथ दुर्व्यवहार किया और निरीक्षक का मोबाइल फोन छीन लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पैलेस के कार्यालय पर ताला लगाकर टीम को अंदर बंद कर दिया। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। आरोपियों पर जांच के दौरान मौजूद शराब की बोतलें जबरन छीनने का भी आरोप लगाया है।

बोतलों के होलोग्राम और क्यूआर कोड खराब होने का दावा
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मौके पर मौजूद शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम और क्यूआर कोड पहले से खराब किए हुए थे। आबकारी निरीक्षक ने घटना के संबंध में पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर दलजीत सिंह और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
मामले की आगे की जांच एएसआई शाम सिंह कर रहे हैं। भुलत्थ के डीएसपी सुखपाल सिंह और थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed