सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Navjot Kaur Sidhu taunts on drug de-addiction campaign saying AAP govt should first scan its own party

18 किलो चिट्टे के साथ AAP सरपंच गिरफ्तार: नवजोत कौर का तंज, बोलीं- पहले अपनी पार्टी को स्कैन करे सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

एनसीबी ने बुधवार तड़के तरनतारन के गांव कलसियां कलां के सरपंच परमजीत सिंह को 18 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Navjot Kaur Sidhu taunts on drug de-addiction campaign saying AAP govt should first scan its own party
नवजोत कौर सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तरनतारन में 18 किलो हेरोइन के साथ सरपंच की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार भले ही नशा विरोधी अभियान चला रही हो, लेकिन ज्यादातर तस्कर इसी पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं।

Trending Videos


नवजोत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि सरकार अपनी ही पार्टी को स्कैन करे तो कई चेहरे सामने आ जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार की इंटेलिजेंस इतनी कमजोर है कि असली आरोपियों की पहचान नहीं कर पा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एनसीबी ने बुधवार तड़के तरनतारन के गांव कलसियां कलां के सरपंच परमजीत सिंह को 18 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी गांव की विलेज डिफेंस कमेटी का प्रधान भी बताया जा रहा है।  एनसीबी की विशेष टीम ने सरपंच के घर पर छापा मारकर करीब 18 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस दौरान सरपंच को हिरासत में लेकर घर की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद होने की बात सामने आई है। मामले को लेकर संबंधित एजेंसी ने अमृतसर थाना क्षेत्र में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed