फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   One died and three injured in accident at Kapurthala

पंजाब: दो बाइकों की टक्कर, एक शख्स की मौके पर मौत; तीन लोग घायल

Sun, 23 Aug 2026 11:04 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:04 AM IST
सार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी अमनप्रीत कौर समेत दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए।

विज्ञापन
One died and three injured in accident at Kapurthala
सड़क हादसे में शख्स की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नडाला-बेगोवाल सड़क पर तलवंडी कूका अड्डे के पास शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान तलवंडी कूका निवासी जरनैल सिंह पुत्र वरियाम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तलवंडी कूका निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके चाचा जरनैल सिंह (65) अपनी बेटी अमनप्रीत कौर के साथ बाइक नंबर पीबी-09-के-8872 पर सवार होकर नडाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नडाला की तरफ से आ रहे बाइक नंबर पीबी-21-एफ-8117 पर सवार दो युवकों सोमा और वंश (उम्र करीब 18 से 20 वर्ष), निवासी सलेमपुर (होशियारपुर), के साथ उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी अमनप्रीत कौर समेत दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। परिवार ने आरोप लगाया कि दूसरे बाइक पर सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed